IND vs WI: विराट कोहली का 55वां वनडे शतक, एक साथ कई रिकॉर्ड चकनाचूर

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का 55वां शतक जड़ा. इस पारी के साथ उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक पूरे कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की.

X
Ashutosh Rai

विराट कोहली के बल्ले से एक बार फिर बड़ी पारी देखने को मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने शानदार शतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इस पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े आंकड़े अपने नाम किए. उन्होंने 15 हजार वनडे रन भी सबसे तेज पूरे किए.

आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बादशाह विराट

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक पूरा करते ही वनडे में अपनी सेंचुरी की संख्या 55 कर ली. वह पहले से ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस पारी के साथ उनके लिस्ट ए क्रिकेट में भी 60 शतक पूरे हो गए. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 60 लिस्ट ए शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. कोहली ने अपनी पारी में शुरुआत से ही गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा और जरूरत के मुताबिक चौके-छक्के लगाए. शतक पूरा होते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा.

विराट ने सबसे तेज 15 हजार वनडे रन पूरे किए

कोहली ने इसी मुकाबले में वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे किए. उन्होंने यह आंकड़ा 303 पारियों में हासिल किया. सचिन तेंदुलकर ने 15 हजार रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थीं. गेंदों के हिसाब से भी कोहली ने यह मुकाम 15,950 गेंदों में हासिल किया. वहीं सचिन को 17,528 गेंदें लगी थीं. कोहली ने डेब्यू के बाद 6,614 दिन में यह उपलब्धि हासिल की. वहीं सचिन ने 6,402 दिन में यह आंकड़ा छुआ था. कोहली की उम्र इस उपलब्धि के समय 37 साल 326 दिन थी.