भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया है. भारत ने पहले मैच में श्रीलंकाई टीम को उनके ही घर में 165 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पांचवें दिन मुकाबला रोमांचक होने के साथ मैदान पर हुई एक दिलचस्प बातचीत के कारण भी चर्चा में रहा. श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष कर रहा था, तभी यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली.
जायसवाल लगातार डिकवेला को लेग साइड पर छक्का लगाने के लिए उकसाते दिखे. इस दौरान डिकवेला ने IPL लेकर जाने की भी बात कही. हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद डिकवेला आउट हो गए. अब सोशल मीडिया पर दोनों मजेदार बात वायरल हो रही है.
दरअसल, धनंजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद डिकवेला क्रीज पर पहुंचे. भारतीय टीम श्रीलंका के निचले क्रम पर दबाव बढ़ाना चाहती थी. इसी दौरान जायसवाल ने विकेट के पीछे से डिकवेला को छक्का लगाने की चुनौती दी. उन्होंने लेग साइड की ओर इशारा करते हुए बल्लेबाज को वहां शॉट खेलने के लिए कहा. डिकवेला ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि IPL में मौका मिलेगा, तभी वह ऐसा करेंगे.
जायसवाल ने डिकवेला से कहा कि अगर वह छक्का लगाते हैं तो उन्हें IPL में ले जाएंगे. डिकवेला ने इसके जवाब में धन्यवाद कहा. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बातचीत स्टंप माइक के जरिए चर्चा में आई. हालांकि, यह मजाक ज्यादा देर नहीं चला और अगले ही कुछ गेंदों में डिकवेला मुश्किल में फंस गए और अपना विकेट गंवा बैठे.
Yashasvi Jaiswal unsettles Niroshan Dickwella, and on the very next delivery Prasidh Krishna dismisses him 😂#INDvsSL pic.twitter.com/S99k8nanhH
— Tapas. (@lmTapas15) August 19, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार छोटी गेंदों का इस्तेमाल किया और डिकवेला को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर डिकवेला ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई. डिकवेला 10 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट ने श्रीलंका के निचले क्रम की कमजोरी को एक बार फिर सामने ला दिया.