IND vs SL FINAL: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा

श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है. 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है.

X
Ashutosh Rai

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया. पहले बल्लेबाजों ने 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 111 रन पर रोक दिया. इस तरह भारत ने 72 रन की बड़ी जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

मंधाना-शेफाली ने दी तूफानी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर रिकॉर्ड साझेदारी की. शेफाली ने सिर्फ 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. मंधाना ने भी 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 59 रन की तेज पारी खेली. शेफाली के 129 रन पर आउट होने के बाद भारत की रफ्तार कुछ धीमी हुई और मध्यक्रम जल्दी आउट हो गया.