IND vs SL 1st ODI: मैच टाई तो फिर क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? ICC के इस नियम ने मजा किया 'किरकिरा'

IND vs SL 1st ODI: भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है, जहां वो तीन मैचों की वनडे सीरीज हो रही है. पहला मैच टाई रहा. इसके बाद फैंस को लगा था कि अब सुपर ओवर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है, चलिए जानते हैं.

Twitter
India Daily Live

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा में हुआ, जिसमें भारतीय टीम जीतते-जीतते चूक गई और यह मैच टाई हो गया. क्रिकेट फैंस को लगा कि अब सुपर ओवर होगा. सभी आखिरी ओवर के रोमांचक के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें निराशा तब लगी जब पता चला कि इस मैच का नतीजा टाई ही रहेगी. कोई सुपर ओवर नहीं होगा. आखिर क्यों सुपर ओवर नहीं हुआ, चलिए जानते हैं. सुपर ओवर इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वनडे मैचों के लिए सुपर ओवर का इस्तेमाल मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में ही होता है, द्विपक्षीय सीरीज में सुपर ओवर नहीं होता.



मैच का हाल

श्रीलंका ने टॉस जीता था और 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए थे. टीम के लिए युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने 67 जबकि ओपनर पथुम निसांका ने 56 रन का अहम योगदान दिया था. टीम इंडिया जब  230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े.

ऐसे टाई हुआ मैच

पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी होनेके बाद लग रहा था कि भारत की जीत आसान हो गई है, लेकिन फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वापसी की और मैच को रोमांचक बना दिया. भारत के जब 8 विकेट ह चुके थे तब उसे आखिरी 15 बॉल पर 1 रन बनाना था, 2 विकेट हाथ में. 48वें ओवर में मेजबान टीम के कप्तान चरिथ असालंका आए और शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को LBW आउट कर मैच को टाई करा दिया.