IND vs SA: गिल होंगे बाहर, संजू अंदर! दूसरे टी20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है.
नई दिल्ली: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 101 रनों के बड़े अंतर से हराया.
इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब सभी की नजरें 11 दिसंबर को मुल्लानपुर (चंडीगढ़) में होने वाले दूसरे टी20 पर टिकी हैं. सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया अपनी विजयी प्लेइंग XI में बदलाव करेगी?
पहले मैच में क्या हुआ?
पहले टी20 में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी. ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, लेकिन हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 175/6 तक पहुंचाया.
Also Read
- Year Ender 2025: इस साल इन 10 दिग्गजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
- 'रो-को' को वर्ल्ड कप 2027 खेलने से कौन रोकेगा? आईसीसी वनडे रैकिंग में भी कर डाली धुआंधार पार्टनरशिप
- 'रोहित को कभी कप्तान नहीं बनाना चाहता था BCCI, मजबूरी में सौंपी कमान', जानें किस पूर्व सेलेक्टर के खुलासे से मच सकता है घमासान?
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 74 रनों पर ढेर हो गई. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक और शिवम दुबे ने भी एक-एक विकेट चटकाया.
शुभमन गिल पर दबाव
पहले मैच में शुभमन गिल सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए. वे नेक इंजरी से लौटे हैं और अभी तक लय में नहीं दिखाई नहीं दे रहे. दूसरी तरफ संजू सैमसन को पहले मैच में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था, जबकि वे पिछले कुछ महीनों में ओपनिंग करते हुए शानदार फॉर्म में थे. अब जब गिल फ्लॉप रहे हैं, तो टीम मैनेजमेंट पर संजू को वापस लाने का दबाव बढ़ रहा है.
जितेश शर्मा लगातार चौथे मैच से विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी में अभी तक कुछ खास नहीं दिखा है. अगर टीम एक बदलाव करना चाहे तो सबसे आसान विकल्प यही है कि गिल की जगह संजू को ओपनिंग पर लाया जाए और जितेश बाहर बैठें.
बिना बदलाव के उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी क्योंकि जीतने वाली टीम में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं होती. गिल फॉर्म जरूर चिंता का विषय बनी हुई है. हालांकि, वे टीम के उपकप्तान हैं और ऐसे में उन्हें ड्रॉप किया जाना मुश्किल दिखाई दे रहा है.
संभावित भारतीय प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.