IND vs SA: बारिश के कारण पहले दिन 59 ओवर का खेल, भारत ने बनाए 208/8, राहुल ने किया रेस्क्यू
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण खत्म हो गया है. पहले दिन 59 ओवर का खेल हुआ. भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बनाए.
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण खत्म हो गया है. पहले दिन 59 ओवर का खेल हुआ. भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए. भारत का टॉप ऑर्डर और मीडिल ऑर्डर उछाल भरी पिच पर स्ट्रगल करती दिखी. अंत में केएल राहुल ने आकर लाज बचाई. टीम इंडिया से विकेटकीपर केएल राहुल 70 रन और मोहम्मद सिराज 0 रन नॉटआउट लौटे.
भारत की पहले बल्लेबाजी
अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया. वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हो रही थी, हर कोई चाह रहा था कि दोनों के बल्ले से लंबी पारी निकले, लेकिन कगिसो रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी की और सारा गेम पलट दिया. रबाडा ने पांच बल्लेबाजों को आउट किया. जबकि मार्को येनसन को एक और नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले.
टॉप ऑर्डर फ्लाप
विराट कोहली ने 38, श्रेयस अय्यर ने 31, शार्दूल ठाकुर ने 24 और यशस्वी जायसवाल ने 17 रन बनाए. बाकी बैटर्स 10 रन का स्कोर भी नहीं छू सके. कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 5 के स्कोर पर आउट हुए तो देखते ही देखते टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. यशस्वी जायसवाल 17 और शुभमन गिल 2 ही रन बना पाए.
राहुल ने किया रेस्क्यू
एक समय ऐसा लग रहा था की भारतीय पारी 200 तक भी नहीं पहुंच पाएगी. इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला. केएल टेस्ट क्रिकेट में बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वापसी कर रहे हैं. मुश्किल वक्त में राहुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक 70 के स्कोर पर नाबाद रहे. केएल राहुल की इस पारी ने टीम इंडिया पहले दिन 59 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 तक पहुंचाया. बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा.