T20 World Cup 2026

IND vs SA: उपकप्तान गिल पर गिरेगी गाज, संजू को मिलेगा मौका! तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कितने होंगे बदलाव

भारतीय टीम तीसरे टी20 मैच के लिए साउथ अफ्रीका का धर्मशाला में सामना करने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. 5 मैचों की सीरीज में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं और फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है.

धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं और इसमें उपकप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल है. ऐसे में देखना होगा कि क्या गिल तीसरे मुकाबले से ड्रॉप होने वाले हैं?

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 7 बजे से होने वाली है, तो वहीं टॉस 6:30 बजे होने वाला है.

शुभमन गिल की खराब फॉर्म

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वे पिछली 13 पारियों में एक बार भी 50 का आंकड़ा नहीं छुआ है. ऐसे में उन्हें ड्रॉप करने की बात हो रही है और संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है.

हालांकि, गिल को ड्रॉप करने की संभावना बहुत ही कम है क्योंकि वे टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और बीसीसीआई-टीम मैनेजमेंट उन्हें सूर्यकुमार के विकल्प में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में देख रहा है. ऐसे में उनका बाहर होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है.

जितेश शर्मा भी हो सकते हैं ड्रॉप

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से मौके मिल रहे हैं लेकिन वे खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में अग गिल की जगह संजू को मौका मिलता है, तो जितेश को भी ड्रॉप किया जा सकता है.

जितेश की जगह स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है. हालांकि, इस बात की संभावना बहुत ही कम है कि टीम की प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव होने वाला है.

तीसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिका पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.