IND vs SA: केपटाउन में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास
IND vs SA 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली है. इसी के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबरी खत्म हुई.
IND vs SA 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली है. इसी के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबरी खत्म हुई. वहीं पहले मैच में भारत को पारी और 32 रनों से करारी हार मिली थी. लेकिन दूसरे टेस्ट में भारत ने मजबूत वापसी की है.
इस मैच में बने कई रिकॉर्ड
टेस्ट इतिहास में अनोखा मैच रहा जो दो दिन भी नहीं हो सका है और 32 विकेट गवाएं के बाद मैच का निर्णय भी आ गया. जहां पहले दिन में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 55 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका पहली टीम बनी जो इतने कम स्कोर पर अपना सभी विकेट गवां दिया. वहीं टीम पहले दिन का पहला सेशन भी नहीं खेल सकी.
पहले ही दिन भारतीय टीम खेलने उतरी और भारत ने भी कई रिकॉर्ड बनाए. भारतीय 153 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. 153 रनों के स्कोर पर टीम के 6 बल्लेबाज आउट हुए. वहीं 7 बल्लेबाज बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
बुमराह और सिराज ने लिया विकेट का छक्का
इस मैच में जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज रहे. जहां पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 6 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियर की राह दिखाई. जिसकी वजह से पूरी टीम महज 55 रनों पर ही ऑल आउल हो गई. वहीं दूसरी पारी में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के लिए काल बन गए. उन्होंने भी दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम कर पूरी टीम को 176 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया.
मैच के दूसरे दिन एडम मार्क्रम के जुझारु 106 रनों की शतकीय पारी के बदौलत मेजबान टीम 176 रन ही बना सकी. इस आधार पर भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 79 रनों की जरूरत थी. इस 79 रनों को भारतीय बल्लेबाजों ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
धोनी के बाद रोहित ने बरकरार रखी बादशाहत
इस टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास बनाया है. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट मैच जीता था. उसी इतिहास को बरकरार रखते हुए रोहित खरे उतरे हैं. हालांकि अगर रोहित इस सीरीज को जीतते तो साउथ अफ्रीका के जमीन पर जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बनते. वहीं केप टाउन के मैदान पर अभी कोई तक कभी भी भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. ये पहली बार है जब टेस्ट मैच में भारत को कैप टाउन के मैदान पर जीत मिली है.