IND vs PAK : पाकिस्तान के गेंदबाजों ने रचा इतिहास, एशिया कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Asia Cup 2023: एशिया कप में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबजी करते हुए 266 रन पर ऑल आउट हो गई.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : एशिया कप में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए 266 रन पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 4 जबकि नसीम शाह और हरिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके. वहीं भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रनों की जुझारू पारी खेली.

ईशान-पांड्या को छोड़ सभी ने किया निराश

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जहां हार्दिक और ईशान को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. हुआ ये है कि एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी भी देश के केवल तेज गेंदबाज अपने विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ी को आउट कर दें. हुआ भी यही पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने भारत के सभी खिलाड़ियों को 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट करने के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया.

ऐसी रही पाकिस्तान की गेंदबाजी

शाहीन शाह अफरीदी ने जहां 10 ओवर 35 रन 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं हरिस रऊफ ने 9 ओवर 58 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके साथ ही नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए. जहां कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को शाहीन अफरीदी ने आउट किया, नसीम शाह ने शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को पवेलियन की राह दिखाई. इसके साथ ही हरिस रऊफ ने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को अपना शिकार बनाया.

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास के वो पांच बड़े मुकाबले जब नहीं चला रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला