IND vs ENG U19 World Cup Final: टीम इंडिया छठी बार बनी अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन, इंग्लैंड से तसल्ली से वसूला 'लगान'
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट ग्रााउंड में इंग्लैंड को हरा दिया है. टीम इंडिया ने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया.
India vs England U19 World Cup 2026 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट ग्रााउंड में इंग्लैंड को हरा दिया है. खिताबी मुकाबले में भारत ने 412 रन का टारगेट दिया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. टीम इंडिया ने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी है.
वैभव सूर्यवंशी ने धुआंदार पारी खेलते हुए 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वो वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे 53 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट जेम्स मिंटो ने लिए.
फाइनल में रनों का पहाड़
खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आक्रामक रुख अपनाया और स्कोरबोर्ड पर 412 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास भारतीय बल्लेबाजों, खासकर वैभव सूर्यवंशी के प्रहारों का कोई जवाब नहीं था.