भारत और इंग्लैंड के नागपुर में खेले जा रहे वनडे मैच में मोहमम्द शमी की वापसी हुई है. मोहम्मद शमी ने 447 दिन के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी की. शमी ने आखिरी वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था. शमी ने अपनी वापसी पर पहला ही ओवर मेडन फेंका. वह अपनी पुरानी लय में नजर आए. शमी ने ब्रायडन कार्से को बोल्ड कर लंबे इंतजार के बाद वनडे में विकेट लिया.
शमी की क्रॉस-सीम डिलीवरी को बल्लेबाज चूक गया. कार्से क्रीज में फंस गए, लाइन के पार स्लॉग किया और गेंद मिडिल-स्टंप के ऊपरी हिस्से में जा लगी. शमी ने विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी की. उनका टप्पा सही था और गेंद में गति भी थी. शमी ने 4 ओवर के अपने पहले स्पैल में 19 रन दिए. जिसमें एक बार विकेट का मौका भी बना. आखिरकार उन्होंने अपने 7वें ओवर में ब्रायडन कार्स को बोल्ड करके विकेट लिया.
Timber Strike ✅
— BCCI (@BCCI) February 6, 2025
A wicket on his ODI comeback ✅
Mohd. Shami strikes! 👏 👏
Follow The Match ▶️ https://t.co/lWBc7oPRcd#TeamIndia | #INDvENG | @MdShami11 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MZ0yqxPrE6
वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका
मोहम्मद शमी इस सीरीज में वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट लेने की उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं. शमी ने 101 वनडे मैच में 195 विकेट लिए हैं. नागपुर वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी के लिए बुलाया. ओपनर फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने टीम को शानदार शुरुआत दी.
इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 47.4 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लिश टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने 67 बॉल पर 52 और जैकब बेथेल ने 64 बॉल पर 51 रन बनाए.