US Israel Iran War

IND vs ENG 4th T20I, Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में हैरी ब्रूक एंड कंपनी से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

X (@CricCrazyJohns)
Meenu Singh

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में हैरी ब्रूक एंड कंपनी से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लगातार 2 मैच हारने के बाद अब अय्यर एंड कंपनी सीरीज का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अगर भारत इस मुकाबले को जीतने में असफल रहा तो टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा.

बता दें भारत सीरीज में 2-0 से पीछे है, इससे पहले खेले गए तीन मैच में से भारत को 2 में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. तो ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में किसी भी कीमत पर वापसी की कोशिश करेगी. लेकिन मैच से पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं तेज हैं क्योंकि पिछले 2 मैच से संजू भारत की प्लेइंग का हिस्सा नहीं हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान और कोच इस मैच में संजू की वापसी कराते हैं या नहीं-

IND vs ENG 4th T20I मैच कब खेला जाएगा?

IND vs ENG 4th T20I मैच 09 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा.


IND vs ENG 4th T20I मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs ENG 4th T20I मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार IND vs ENG का तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?

IND vs ENG 4th T20I मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.

IND vs ENG 4th T20I मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

IND vs ENG 4th T20I मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा.

IND vs ENG 4th T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

IND vs ENG 4th T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी एलआईवी ऐप पर देख सकते हैं.

IND vs ENG 4th T20I स्क्वाड

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिलिप साल्ट, जोश जीभ, ल्यूक वुड

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे,प्रसीद कृष्णा,प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे