IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs BAN Kanpur Test: क्यूरेटर ने खोल दिया कानपुर की पिच का राज, जानें किसकी होगी चांदी?

IND vs BAN Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट होना है. पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Twitter
India Daily Live

IND vs BAN Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले कानपुर का मंच सज चुका है. चेन्नई में 280 रनों से जीत दर्ज करने वाली रोहित सेना कानपुर पहुंच चुकी है. एक दिन बाद यानी 27 सितंबर से यह मुकाबला शुरू होगा. सबसे बड़ा सवाल ये है कि पिच से किसे मदद मिलेगी? इसे लेकर ग्रीन पार्क के क्यूरेटर ने बड़ा बयान दिया है. पिच क्यूरेटर का कहना है कि कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के लिए पिच आदर्श होगी. जो पहले दो सेशन में तेज गेंदबाजों और आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की मदद करेगी.

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 4 जबकि आर अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे.

पिच क्यूरेटर ने दिया ये बयान

क्यूरेटर शिव कुमार ने पीटीआई से कहा 'ग्रीन पार्क में भी चेन्नई में हुए मैच जैसा अहसास होगा. इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ होगा. पहले दो सत्रों में उछाल मिलेगा और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा. फिर आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी.'



ग्रीन पार्क की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है, जो हमेशा की तरह उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है. काली मिट्टी से बनी पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की हेल्प करती आई है, जबकि लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को फायदा देती है.
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि हम इस मिट्टी का जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से करवाते हैं.

कानपुर टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.