Holi 2026 US Israel Iran War

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं खेलेगा टीम इंडिया का सबसे बड़ा 'दुश्मन'! WTC फाइनल में पहुंचने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा

India Vs Australia Boxing Day Melbourne Test: भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया अपने स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड की उपलब्धता को लेकर चिंतित है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

India Vs Australia Boxing Day Melbourne Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत के सबसे बड़े विलेन के रूप में उभरे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड के चौथे टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है. अब तक सीरीज में हुए तीन मुकाबलों में से दो में ट्रेविस हेड ने शतक जड़कर टीम इंडिया से जीत छीनने का काम किया है. वह भारत के लिए सिरदर्द बन गए हैं. पिछले एक साल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक जितने भी मुकाबले में हुए उनमें से ज्यादातर मैचों में ट्रेविस हेड के बल्ले ने भारत को बड़ा परेशान किया है. ऐसे में अगर वो मेलबर्न टेस्ट में नहीं खेलते तो टीम इंडिया के लिए यह एक प्लस प्वाइंट होगा. 

डाउन अंडर की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रेविस हेड का क्वाड स्ट्रेन के कारण खेलना संदिग्ध है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को उम्मीद है कि वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे.

क्या बोले ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच

ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है. मैंने उनके प्रशिक्षण सत्र के अंतिम चरण को नहीं देखा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह खेलेंगे. यह मूल रूप से इस बात पर निर्भर करेगा कि इससे क्या जोखिम जुड़ा है. उनके क्वाड में थोड़ा खिंचाव था. लेकिन मेरी तरफ से कोई चिंता की बात नहीं है, वह दौड़ने में सक्षम हैं, इसलिए मुझे लगता है कि खेल के समय तक यह पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएगा."

ट्रेविस हेड ने सोमवार को ट्रेनिंग सेशन में पार्टिसिपेट  नहीं किया था. मंगलवार को भी वह थोड़ी समय के लिए प्रैक्टिस करने के लिए आए फिर वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए. 

हेड का कोई तोड़ नहीं

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ट्रेविस हेड ने 81.80 की औसत से अब तक 409 रन बनाए हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के गेंदबाजों पर खूब अटैक किया है. जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड के अलावा अन्य खिलाड़ियो को तो गच्चा देकर परेशान किया लेकिन वह हेड की बल्लेबाजी का तोड़ नहीं निकाल पाए. 

भारत के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतना जरूरी

अगर चौथे टेस्ट में ट्रेविस हेड नहीं खेलते तो विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वहीं, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि  सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास एमसीजी में नाथन मैकस्वीनी के स्थान पर अपना डेब्यू करेंगे. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत को इस सीरीज का चौथा और पांचवां मुकाबला जीतना बेहद ही जरूर है. चौथे टेस्ट में ट्रेविस हेड की गैरमौजूदगी भारत के जीत में अहम किरदार निभा सकती है.