IND vs AFG: पहली बार भारत में भारत को ही होस्ट करेगा अफगानिस्तान? BCCI-ACB में सहमति! जानिए कब और कहां होगी T20I सीरीज
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब अफगानिस्तान किसी इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा. हालांकि ये मुकाबले अफगानिस्तान की धरती पर नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली में खेले जाने की संभावना है.
नई दिल्ली: IPL 2026 के समापन के बाद अब भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ इंटरनेशनल सीरीज खेलना है. दोनों टीमों को एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है, जिसके लिए अफगानिस्तान भारत का दौरा करेगा. सीरीज का आगज 6 जून से होगा. लेकिन इस सीरीज के शुरु होने से पहले अब दोनों टीमों को लेकर एक खबर आ रही है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है.
क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब अफगानिस्तान किसी इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा. हालांकि ये मुकाबले अफगानिस्तान की धरती पर नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली में खेले जाने की संभावना है. यह सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इसे लेकर उत्साह भी बढ़ने लगा है.
3 T20I के लिए भिड़ेंगे IND vs AFG
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम सितंबर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा जा सकता है. हालांकि दोनों बोर्डों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तारीखों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी मानी जा रही हैं.
सितंबर में हो सकते हैं मुकाबले
सूत्रों के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जाने की संभावना है. इससे पहले अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
IND vs AFG संभावित शेड्यूल
पहला T20I मैच- 13 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
दूसरा T20I मैच- 16 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
तीसरा T20I मैच- 19 सितंबर, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
BCCI और ACB के बीच बनी सहमति
रिपोर्ट्स की मानें तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के आयोजन को लेकर BCCI से संपर्क किया था. दोनों बोर्डों के बीच पॉजिटिव चर्चा हुई है और आयोजन को लेकर सहमति भी बन चुकी है. अब केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने का इंतजार है, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.
और पढ़ें
- 'बेबी बॉस' वैभव ने IPL 2026 में की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, अब टीम इंडिया में उठने लगी एंट्री की मांग; इस दिग्गज ने की सिफारिश
- French Open 2026: 'मैच को एक पुरुष अंपायर को संभालना चाहिए...,' इस खिलाड़ी ने महिला अंपायर पर की अभद्र टिप्पणी
- IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए टिम डेविड, फाइनल में अंपायर की तरफ फेंका था आइस बैग