IND vs AFG Live Score, Day 3: डेब्यू मैच में ही खोला पंजा, पहले मैच में लिया 5 विकेट हॉल; रचा इतिहास

मानव सुथार अपने डेब्यू मैच में ही पंजा खोला. डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए और अफगानिस्तान को इस मुकाबले में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 6 विकेट लेते ही मानव एक खास एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं. 

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

चंडीगढ़: भारत बनाम अफगानिस्तान एक मात्र पूरी तरह से भारत के कब्जे में है. इस मैच में न केवल बल्लेबाजों ने बल्कि भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना रोल बखूबी निभाया. लेकिन मैच में अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह कोई और खिलाड़ी नहीं बल्कि युवा डेब्यूटेंट स्पिनर मावन सुथार हैं.

जिन्हें अपने डेब्यू मैच में ही पंजा खोला. डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लिए और अफगानिस्तान को इस मुकाबले में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 6 विकेट लेते ही मानव एक खास एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं. 

डेब्यू मैच में ही लिया 5 विकेट हॉल

23 वर्षीय भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार की बदौलत अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने बेबस नजर आ रही है. उन्होंने अपने पहले मैच की पहली ही पारी में फाइफ विकेट हॉल लिया. उन्होंने इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज को सेट होने का मौका नहीं दिया और अफगान के 6 बल्लेबाज को चलता अपनी शानदार गेंदबाजी से चलता किया.  

डेब्यू टेस्ट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय बने

मानव की बदौलत इस मैच में भारतीय टीम लगभग अजेय रहेगी. मेहमान टीम के बल्लेबाजों के लिए मानव की टर्न और वेरिएशन को समझने में काफी मुश्किल हो रही है. उन्होंने 22 ओवर में  1.50 की इकॉनमी से महज 33 रन खर्च करके अफगानिस्तान के 6 बल्लेबाजों को अपने स्पिन के जाल में फंसाया.

इसके साथ ही अब वह भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. केवल नरेंद्र हिरवानी का 1988 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 61/8 का स्पेल ही अफगानिस्तान के खिलाफ सुथार के शानदार प्रदर्शन से बेहतर है.

भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

  • 8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1988
  • 6/33 - मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026*
  • 6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1967
  • 6/103 - दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979