IND vs Pak: 'क्रिकेट या सर्कस', वैभव सूर्यवंशी को पाकिस्तान ने 1 गेंद पर दिए 2 जीवनदान, Video शेयर कर लोग उड़ा रहे खिल्ली
भारतीय पारी के आठवें ओवर में पाकिस्तान के पास वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का सुनहरा अवसर था. मोहम्मद सय्याम की तीसरी गेंद पर वैभव ने हवा में शॉट खेला. गेंद ऊंची गई, लेकिन हुजैफा अहसान आसान कैच नहीं पकड़ सके.
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जारी है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरूआत खास नहीं रही. भारत को 47 रनों पर वैभूव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा.
इस बड़े मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर वह बड़े मैच में फ्लॉप साबित हुए. वैभव ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को एक ही गेंद पर दो बार जीवनदान मिले थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके.
पाकिस्तान ने गंवाए दो मौके
भारतीय पारी के आठवें ओवर में पाकिस्तान के पास वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का सुनहरा अवसर था. मोहम्मद सय्याम की तीसरी गेंद पर वैभव ने हवा में शॉट खेला. गेंद ऊंची गई, लेकिन हुजैफा अहसान आसान कैच नहीं पकड़ सके.
Also Read
- IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर फिर किया 'हैंडशेकर अटैक', टॉस के बाद आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
- IND vs PAK U19 WC LIVE Score: पाकिस्तान की पारी शुरू, जीतने के लिए चाहिए 253 रन
- टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन और संजू सैमसन में से कौन होगा शामिल? कप्तान सूर्या ने कर दिया स्पष्ट
फिर फ्लॉप हुए वैभव
जीवनदान के बावजूद वैभव सूर्यवंशी लंबी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए. इस दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा. पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाफ पिछली 4 पारियों में वैभव सिर्फ 62 ही रन बना पाए. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन रहा.
टॉस पर नहीं हुआ हैंडशेक
टॉस के समय भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया. यह दृश्य हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में लगातार देखा जा रहा है और इसे राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
सेमीफाइनल की रेस और समीकरण
पाकिस्तान अंडर-19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यह सुपर सिक्स का आखिरी ग्रुप मैच था. सुपर सिक्स ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने जगह पक्की कर ली है.