T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने फाइनल में बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ 3 दिग्गजों को पछाड़ा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की. उनकी आक्रमक पारी के सामने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए.
टी20 विश्व कप इतिहास के फाइनल में संजू सैमसन सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया है. मार्लन सैमुअल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 85 और केन विलियम्सन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में अब संजू सैमसन पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
संजू ने बनाया रिकॉर्ड
वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने बड़े मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया और लगातार तीसरे मैच में पचास से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया.
संजू के सामने बेबस हुए कीवी गेंदबाज
फाइनल जैसे बड़े मैच में संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज काफी परेशान नजर आए. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तेजी से रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अहमदाबाद के मैदान पर सैमसन की इस पारी ने दर्शकों को भी काफी उत्साहित कर दिया.
खास लिस्ट में बनाई जगह
इस अर्धशतक के साथ ही संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों के खास क्लब में जगह बना ली है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि शाहिद अफरीदी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं.
सैमसन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव के बीच लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाकर यह साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
संजू का शानदार शो
इसके साथ ही संजू सैमसन का नाम उन बल्लेबाजों की सूची में भी जुड़ गया है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी है. उनके इस प्रदर्शन ने विराट कोहली, महेला जयवर्धने और बाबर आजम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है.
और पढ़ें
- IND vs NZ, T20 World Cup Final; संजू सैमसन धोनी के साथ खास लिस्ट में हुए शामिल, टी20I में अपने नाम किया ये स्पेशल रिकॉर्ड
- IND vs NZ T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड का नया इतिहास रचा, विराट को पछाड़ कर अपने नाम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
- IND vs NZ, T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने जड़ी लगातार तीसरी फिफ्टी, कोहली-अफरीदी के साथ खास लिस्ट में हुए शामिल