T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा या रिंकू सिंह... किसे मिलेगा मौका? इंग्लैंड के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव का फैसला लेता है, तो रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है. ऐसी स्थिति में ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और संजू सैमसन की निभा सकते हैं.

@BCCI
Anuj

नई दिल्ली: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खास तौर पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म सवालों के घेरे में है.

क्या अभिषेक को मिलेगा मौका?

टूर्नामेंट से पहले शानदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक मौजूदा वर्ल्ड कप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. उन्होंने एक मैच में अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन उससे पहले तीन मुकाबलों में खाता भी नहीं खोल सके थे. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या टीम प्रबंधन नॉकआउट मैच में बदलाव करेगा. 

अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को जगह

अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव का फैसला लेता है, तो रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है. ऐसी स्थिति में ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और संजू सैमसन की निभा सकते हैं. भारतीय टीम नॉकआउट जैसे अहम मैच में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी. इसलिए अंतिम फैसला पिच और टीम संयोजन को ध्यान में रखकर लिया जा सकता है.

कोच मोर्ने मोर्केल ने क्या कहा?

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. उन्होंने इशारों में बताया कि खिलाड़ी अपनी लय में लौटने से बस एक-दो अच्छे शॉट दूर होता है. उनके इस बयान से माना जा रहा है कि अभिषेक को सेमीफाइनल में एक और मौका मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भारतीय किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरती है.

IND vs ENG हेड टू हेड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भारत और इंग्लैंड दो बार 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भिड़ चुके हैं. बता दें 2022 में, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत का सफर खत्म कर फाइनल में प्रवेश किया था और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. 

वहीं उसके अगले संस्करण 2024 में, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस नतीजे को पलटते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और फिर बारबाडोस में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था. इस कारण यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए और अहम हो जाते हैं. क्योंकि जो भी टीम कल का मैच जीतने में सफल हो जाती है वह 2-1 से आगे हो जाएगी.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह व जसप्रीत बुमराह.