Happy Birthday Rohit Sharma: जानें हिटमैन के ऐसे रिकॉर्ड्स जिसे तोड़ना बाकी क्रिकेटर के लिए होगा मुश्किल
भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज यानी कि 30 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ पाना बाकी के क्रिकेटर्स के लिए मुश्किल है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होता है. क्योंकि इस महीने में एक नहीं बल्कि दो-दो दिग्गजों का बर्थडे पड़ता है. अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 24 अप्रैल को पहले तो क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का बर्थडे आता है. उसके बाद 30 अप्रैल को फैंस के चहेते हिटमैन रोहित शर्मा का जन्मदिन मनाया जाता है. रोहित इस साल गुरुवार को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. रोहित शर्मा जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था.
इस मौके पर हिटमैन को प्रशंसकों और क्रिकेट जगत से, विशेष रूप से सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. उन्हें भारत के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक और एक सफल कप्तान के तौर पर व्यापक रूप से सराहा जाता है. रोहित ने अपने करियर में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं और पारियां खेली हैं जिन्हें भूल पाना फैंस के लिए संभव नहीं है तो आज हम उनके उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाला हैं.
2007 में किया रखा था इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 जून, 2007 को बेलफास्ट में पदार्पण किया था. भारत के लिए अपने डेब्यू के बाद उन्होंने कई प्रारूपों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. 2007 में रोहित ने वनडे और टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था, वहीं साल 2013 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था.
बता दें अब रोहित केवल 50 ओवर गेम में ही सक्रिय हैं. उन्होंने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था. उसके बाद पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया.
रोहित के अहम रिकॉर्ड्स
- रोहित ने T20I मैचों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक (पांच) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
- 2024 में, रोहित 150 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने.
- "हिटमैन" के नाम 50 ओवर के मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी है.
- रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने तीन दोहरा शतक लगाया है.
- रोहित ने एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़े थे. उन्होंने World Cup 2019 में 9 पारियों में 5 शतक जड़े थे. जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक एडिशन में बनाया गया सबसे ज्यादा शतक है.
- भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने (टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025) वाले सफल कप्तान हैं.
करियर के अंतिम पड़ाव पर रोहित शर्मा
अब रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. 39 वर्षीय रोहित अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं. उन्होंने बाकी के दो प्रारुप को अलविदा कह दिया है. तो ऐसे में उनकी नजर अब आगामी आईसीसी टूर्नामेंट वनडे विश्व कप कप पर है.
वह इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित उस विश्व कप का हिस्सा होते हैं या नहीं क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान रोहित 40 साल के हो जाएंगे.