हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर, टूर्नामेंट के आगाज से पहले आई बुरी खबर, जानें कौन बन सकते हैं रिप्लेसेंट?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 2026 टी20 विश्व कप से बाहर होने की खबर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अभ्यास मैच में चोटिल होने के बाद उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है.
नई दिल्ली: आगामी शनिवार से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.. हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण और रणनीतिक संतुलन के लिए एक बड़ी क्षति साबित हो सकती है.
हर्षित राणा की चोट की कहानी 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच से शुरू हुई. उन्होंने उस मैच में केवल एक ओवर गेंदबाजी की जिसमें 16 रन खर्च किए. अचानक गेंदबाजी के दौरान उन्हें घुटने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह चोट इतनी गंभीर होगी कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाएगा.
गंभीर मेडिकल रिपोर्ट और सर्जरी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षित के दाहिने घुटने के स्कैन में 'लैटरल मेनिस्कस टियर' की पुष्टि हुई है. उन्हें घुटने में सूजन और चलने-फिरने में काफी कठिनाई हो रही है. 6 फरवरी को उन्होंने डॉक्टर से परामर्श किया, जिन्होंने उन्हें तुरंत सर्जिकल रिपेयर कराने की सलाह दी है. डॉक्टर पारदीवाला इससे पहले ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का इलाज कर चुके हैं, जिससे हर्षित की चोट की गंभीरता स्पष्ट हो जाती है कि रिकवरी लंबी होगी.
टीम के नए संयोजन की तलाश
हर्षित के अनिश्चित भविष्य को देखते हुए कप्तान ने बैकअप योजनाओं पर चर्चा शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. सूर्या ने बताया कि स्क्वाड बनाते समय हमेशा विभिन्न संयोजनों को ध्यान में रखा जाता है. यदि हर्षित उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम के पास नए खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ने के विकल्प मौजूद हैं. अगर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित की जगह टीम में शामिल किया जाता है, तो डेढ़ साल बाद वो टी-20 स्क्वाड में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.
और पढ़ें
- IND U19 vs ENG U19 Final: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक, 175 रन बनाकर तोड़ डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
- IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में रचा इतिहास, बने U19 वर्ल्ड कप की हिस्ट्री के नए 'सिक्सर किंग'
- India vs England Live Score U19 World Cup 2026 Final: भारत का स्कोर 300 पार, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में बहा इंग्लैंड