India vs England: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले हैरी ब्रुक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में आएंगे नजर

India vs England, Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है. इस मुकाबले पहले इंग्लिश बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्रुक को अपना नया उपकप्तान बनया है. ब्रुक को सीमित ओवर फॉर्मेट के लिए उपकप्तान बनाया गया है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

India vs England, Harry Brook: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. श्रृंखला से पहले इंग्लैंड की टीम ने एक बड़ा फैसला किया है. बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच बुधवार को खेला जाना है और इससे एक दिन पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बड़ा बदलाव किया है.

दरअसल, इंग्लैंड ने अपनी टीम के उपकप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. बता दें कि इंग्लैंड ने अपने अगले उपकप्तान के रूप में युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक को चुना है. भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से ठीक पहले बोर्ड ने ये बड़ा फैसला उठाया है और एक युवा खिलाड़ी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. हैरी अब टीम इंडिया के खिलाफ जोस बटलर के डिप्टी बनकर दिखाई देने वाले हैं.

हैरी ब्रुक बने इंग्लैंड के नए उपकप्तान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है. इस मुकाबले पहले इंग्लिश बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्रुक को अपना नया उपकप्तान बनया है. ब्रुक को सीमित ओवर फॉर्मेट के लिए उपकप्तान बनाया गया है. यानी वे वनडे और टी-20 प्रारूप में ये भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. तो वहीं टेस्ट टीम में ये जिम्मेदारी ओली पोप के हाथों में है.

ब्रुक एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शने से सभी लोगों को प्रभावित किया है और उन्होंने खूब रन भी बनाए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस तरह से इंग्लैंड उन्हें टीम के अगले कप्तान के रूप में देख रही है.

ब्रुक का शानदार प्रदर्शन

25 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ही लगातार टीम के लिए शानदार खेल दिखाया है. ब्रुक ने 39 टी-20 मैचों में 707 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा 20 वनडे मैचों में एक शतक और 5 अर्धशतक के साथ 719 रन बनाए हैं.