लाइव मैच में रोमाटिंक हुए हार्दिक पांड्या, वीडियो में देखें कैसे गर्लफ्रेंड माहिका पर खुल्लम खुल्ला लुटाया प्यार
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पर जीत के दौरान हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी पूरी करते ही स्टैंड्स में बैठी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर लिया. चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने सामने वाली टीम को 184 रन पर रोक दिया. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली और फिर अपने जश्न से भी सबका ध्यान खींच लिया.
हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. उनकी पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. स्ट्राइक रेट 217 से ज्यादा रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है. भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. कैमरा तुरंत स्टैंड्स की ओर गया, जहां उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा तालियां बजाती नजर आईं. हार्दिक ने भी उन्हें फ्लाइंग किस का इशारा किया. यह रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
आखिर में 84 रन की अटूट साझेदारी
हार्दिक को अंत में शानदार साथ मिला तिलक वर्मा का, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. दोनों के बीच 31 गेंदों पर 84 रन की अटूट साझेदारी हुई, जिसने भारत को 256 के स्कोर तक पहुंचाया. शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाकर मजबूत नींव रखी. उनके साथ संजू सैमसन ने 24 रन जोड़े. मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन ने 38 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए.
जिम्बाब्वे की ओर से अकेली जंग
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 97 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला. भारतीय गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया. इस टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है. नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन और 2 विकेट लिए थे. पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में खाता नहीं खुला, लेकिन गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए.
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह फिफ्टी उनके आत्मविश्वास के लिए अहम मानी जा रही है. बल्लेबाजी के साथ साथ उनका यह रोमांटिक अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है. भारत की यह बड़ी जीत टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखती है. वहीं हार्दिक पांड्या का यह खास जश्न मैच के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया है.
और पढ़ें
- Ranji Trophy Final: आकिब नबी ने रचा इतिहास, इस सीजन में 60 विकेट लेने पहले गेंदबाज बने, फाइनल में भी 5 विकेट झटके
- T20 World Cup: जिम्बाब्वे से 72 रनों की दमदार जीत के बाद सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा भारत, ईडन गार्डन में होगी सुपर 4 की जंग
- Ranji Trophy Final Highlights, Karnataka vs Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर की बढ़त 400 के पार, इतिहास रचने के करीब!