menu-icon
India Daily

LIVE Ranji Trophy Final, JK VS KAR Highlights: जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने से कुछ कदम दूर, कर्नाटक बैकफुट पर

रणजी ट्रॉफी फाइनल: जम्मू कश्मीर के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. वो पहली बार रणजी के फाइनल में पहुंची है. आठ बार की रणजी विजेता कर्नाटक 11 साल बाद प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है.

hemraj
Ranji Trophy Final, JK VS KAR Highlights: जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने से कुछ कदम दूर, कर्नाटक बैकफुट पर
Courtesy: India Daily

हुबली: Ranji Trophy Final Highlights, Karnataka vs Jammu & Kashmir: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल चल रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 186 रन बनाए. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर ने फाइनल में अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है. उसकी कुल बढ़त 477 रनों की हो चुकी है.

दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक कर्नाटक की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट लिए हैं. इससे पहले कर्नाटक की पहली पारी चौथे दिन लंच से पहले 293 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया. मयंक ने सर्वाधिक 160 रन बनाए. जम्मू-कश्मीर की तरफ से आकिब नबी ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. इससे पहले जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे.

शुभम पुंडीर ने सर्वाधिक 121 रन बनाए थे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पांच खिलाड़ियो ने अर्धशतक ठोके थे. कर्नाटक की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक पांच लिए थे.जम्मू कश्मीर के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. वो पहली बार रणजी के फाइनल में पहुंची है. आठ बार की रणजी विजेता कर्नाटक 11 साल बाद प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है.

05:45:37 PM

चौथे दिन का खेल समाप्त

रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है. जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 57 ओवर में चार विकेट खोकर 186 रन बनाए. उसकी कुल बढ़त 477 रनों की हो गई है.

04:47:26 PM

जम्मू कश्मीर की बढ़त 450 रन के पार

जम्मू कश्मीर की बढ़त 450 रन के पार हो गई है. 51 ओवर के बाद टीम का स्कोर दूसरी पारी में 169/4 है.

04:12:21 PM

जम्मू कश्मीर का चौथा विकेट गिरा

जम्मू कश्मीर का चौथा विकेट गिर गया है. अब्दुल समद 32 रन श्रेयस गोपाल का शिकार हुए.

03:15:45 PM

जम्मू-कश्मीर के 100 रन पूरे

जम्मू-कश्मीर का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. उसने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर ये आंकड़ा छुआ. उसकी कुल बढ़त 392 रन की हो चुकी है.

02:10:37 PM

जम्मू-कश्मीर के कप्तान हुए आउट

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा भी आउट हो गए हैं. उन्हें 16 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया.

01:45:57 PM

जम्मू-कश्मीर के 50 रन पूरे

जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 50 रन पूरे कर लिए हैं. इस समय उसकी बढ़त 342 रनों की हो गई है.

12:59:26 PM

लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू

लंच ब्रेक के बाद रणजी ट्रॉफी का फाइनल फिर से शुरू हो गया है. चौथे दिन अभी जम्मू-कश्मीर ने 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं.

12:36:33 PM

लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने गंवाए दो विकेट

लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने दो विकेट गंवा दिए हैं. उसका स्कोर 11 रन है. वो अभी पहली पारी के आधार पर 302 रन आगे है.

12:09:59 PM

विजयकुमार वैश्य ने शुभम पुंडीर को भेजा पवेलियन

विजयकुमार वैश्य की गेंद पर विकेटकीपर कृष्णन श्रीजीत ने कैच लेकर शुभम पुंडीर को आउट किया.

12:01:05 PM

यावेर हसन हुए बोल्ड

कम्मू और कश्मीर के सलामी बल्लेबाज यावर हसन पारी की शुरुआत में ही प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. 

11:52:01 AM

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में हासिल की बढ़त

इस फाइनल मैच में जम्मू और कश्मीर का शानदार प्रदर्शन रहा और उन्होंने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है. चूंकि आज मैच का चौथा दिन है, और रिजल्ट निकलना लगभग असंभव लग रहा है तो ऐसे में पहली पारी का स्कोर ही निर्णायक साबित हो सकता है. 

11:48:58 AM

इनिंग्स ब्रेक तक कर्नाटक ऑल आउट

चौथे दिन के खेल में इनिंग्स ब्रेक तक कर्नाटक का स्कोर 293/10 है. जम्मू कश्मीर इस मैच शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में बढ़त बना ली है.  

11:43:34 AM

293/10 पर सिमटी कर्नाटक की पारी

8 बार की चैंपियन रही कर्नाटक की पारी 93.3 ओवर में 293/10 पर सिमट गई. 

11:40:53 AM

नबी ने लिया पंजा

जम्मू कश्मीर के गेंदबाज औकिब नबी (5/54) ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हॉल लिया. इसके साथ यह उनके करियर का 16वां फर्स्ट क्लास फाइफर है. 

11:35:48 AM

औकिब नबी ने शिखर शेट्टी को किया आउट

औकिब नबी ने ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, शिखर शेट्टी ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड पर जा लगी और वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.

11:22:36 AM

औकिब नबी की गेंद पर मयंक अग्रवाल LBW आउट

कर्नाटक की ढ़ाल बने मंयक अग्रवाल 160 (266) रन बनाकर औकिब नबी की गेंद पर LBW आउट हो गए.

11:01:25 AM

11 रन बनाकर विद्याधर पाटिल आउट

कर्नाटक के खिलाड़ी विद्याधर पाटिल 11 रन पर सुनील कुमार की गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ कर्नाटक का सातवां विकेट गिर गया है. 

10:14:57 AM

साहिल लोत्रा ने ली विकेट

साहिल लोत्रा ने अपनी शानदार गेंद से कृतिक कृष्णा को पवेलियन भेजा. 

09:56:33 AM

औकिब नबी ने कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी

औकिब नबी ने चौथे दिन की शुरुआत से ही अपना काम बखूबी किया और गेंद को सही जगहों पर प्लेस किया. कर्नाटक ने 73 ओवर में 227/5 रन बनाए.

09:52:12 AM

जम्मू कश्मीर का स्क्वॉड

पारस डोगरा (कप्तान), कमरन इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेट कीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार, शुभम खजूरिया, विव्रंत शर्मा, उमर नजीर मीर, रोहित के शर्मा, मुसैफ एजाज, मुज्तबा यूसुफ, उमरान मलिक, लोन नासिर मुजफ्फर, दीक्षांत कुंडल, वंशज शर्मा

09:50:36 AM

कर्नाटक स्क्वाड

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेट कीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार व्यशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, विध्वथ कवरप्पा, अनीश केवी, मोहसिन खान, मुरलीधर वेंकटेश, कृष्णन श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर