IPL 2026

'भज्जी ने मुझे थप्पड़ मारकर 1 करोड़ कमाए...', IPL 'स्लैपगेट' पर बुरी तरह भड़के श्रीसंत, कर दिया ये बड़ा दावा

IPL 'स्लैपगेट' पर पहली बाल बोलते हुए श्रीसंत बुरी तरह भड़क उठे. उन्होंने भज्जी पर कई आरोप भी लगाए.

Social Media
Ashutosh Rai

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बदनाम विवादों की लिस्ट में हरभजन और श्रीसंत का थप्पड़ नंबर वन पर आता है. यह विवाद आईपीएल में कई दश्कों तक पूरे देश में गूंजा था. एक बार फिर 2011 वर्ल्ड कप के विजेता हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत इस विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. 2008 की ये घटना आज भी उनके रिश्तें को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है.

ऐसा हुआ था कारनामा

मुंबई इंडियंस और पांजाब किंग्स के मैच के बाद खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे. इसी बीच हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो में साफ दिखता है कि थोड़ी देर के लिए श्रीसंत को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही पलों बाद वह रोने लगे. उनको रोता देख कई खिलाड़ी चुप कराने पहुंचे. उस समय भी भज्जी के चेहरे पर कोई दुख नहीं दिख रहा था. इसके बाद उनपर सीजन के बाकी मैचों के लिए बैन लगा दिया गया था और उनकी पूरी मैच फीस काट ली गई थी.

हरभजन का आया फोन

अब, एक समाचार आउटलेट को दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की. श्रीसंत ने कहा, "मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की है. यह पहली बार होगा." उन्होंने आगे कहा, "हाल तक कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस घटना पर एक विज्ञापन बना दिया. उन्होंने इससे करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मुझसे कहा कि मैं भी इस पर एक स्टोरी डालूं. मैंने उनसे कहा, 'मैं तुम्हें माफ कर दूंगा, लेकिन मैं इसे कभी भूलूंगा नहीं.' अगर कोई आपके साथ गलत करता है, तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए, लेकिन उस बात को कभी भूलना नहीं चाहिए. अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर से वही गलती करेंगे. वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं. इसमें कोई शक नहीं है."

दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों का हिस्सा

श्रीसंत ने यह भी बताया कि उन्होंने हरभजन को Instagram पर ब्लॉक कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के साथ अब उनका कोई रिश्ता नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों खिलाड़ी भारत की दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं.

उस इंसान के साथ मेरा अब कोई रिश्ता नहींः श्रीसंत

श्रीसंत ने कहा, "उस इंसान के साथ मेरा अब कोई रिश्ता नहीं है. मैं उन्हें भाई कहता था, लेकिन पिछले 1-2 महीनों में उन्होंने वह विज्ञापन बनाया और अब मैंने उन्हें Instagram पर ब्लॉक कर दिया है." “मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि माफ कर दो, लेकिन भूलो मत. मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है और न ही मुझे उनकी जरूरत है. भगवान उन्हें और उनके परिवार को खुश रखे. कई इंटरव्यू में यहां तक कि अश्विन के साथ भी, उन्होंने मेरी बेटी के बारे में बात क.। लोग सोचेंगे, ‘अरे, यह कितना महान इंसान है.’ हो सकता है वह महान इंसान हो, लेकिन मेरे लिए जब मैं भारत के लिए खेलता था, तब से लेकर अब तक मेरी राय में, यह सब बस एक दिखावा है. यह ऐसा दिखावा है जिसे श्रीसंत स्वीकार नहीं करते.”