France vs England:इज्जत बचाने उतरेगी फ्रांस और इंग्लैंड, जानिए कब, कहां और केसे देख सकेंगे ये मुकाबला
FIFA World Cup 2026 में फ्रांस और इंग्लैंड तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे. दोनों टीमें सेमीफाइनल की हार के बाद सम्मान बचाने के इरादे से उतरेंग.
फ्रांस और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2026 का तीसरे स्थान का मुकाबला सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई नहीं है. दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहती हैं. इस मैच में कई बड़े खिलाड़ियों और कोचों के भविष्य पर भी सबकी नजर बनी रहेगी.
दोनों टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई
वर्ल्ड कप का तीसरे स्थान का मुकाबला अक्सर उन टीमों के लिए सबसे मुश्किल माना जाता है जो फाइनल खेलने का सपना लेकर टूर्नामेंट में उतरती हैं. फ्रांस और इंग्लैंड भी इसी उम्मीद के साथ मैदान में आए थे लेकिन सेमीफाइनल में हार के बाद अब दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार 19 जुलाई की सुबह 2:30 बजे खेला जाएगा. मुकाबला अमेरिका के मियामी स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में होगा. भारत में इसका लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध रहेगी. दोनों टीमें चाहेंगी कि टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ हो ताकि खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच सकारात्मक संदेश जाए.
जीत के साथ विदाई पर फ्रांस की नजर
फ्रांस के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास है. टीम के मुख्य कोच डिडियर डेसचैम्प्स आखिरी बार फ्रांस की कमान संभालेंगे. ऐसे में खिलाड़ी उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे. किलियन एम्बाप्पे पर भी सभी की नजर रहेगी, वह गोल्डन बूट की दौड़ में बने हुए हैं. हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर चर्चा जारी है लेकिन अगर वह मैदान पर उतरते हैं तो फ्रांस की ताकत और बढ़ जाएगी. फ्रांस की संभावित टीम में माइक मैगनन, जूल्स कौंडे, डायोट उपामेकानो, थियो हर्नांडेज, एड्रियन रैबियोट, माइकल ओलिसे, उसमान डेम्बेले और एम्बाप्पे जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं.
Also Read
इंग्लैंड पर भी रहेगा दबाव
इंग्लैंड की टीम भी इस मुकाबले को हल्के में नहीं ले सकती. अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी मिनटों में मिली हार के बाद टीम की रणनीति पर सवाल उठे थे. कोच थॉमस ट्यूशेल के फैसलों की काफी आलोचना हुई लेकिन अब उनके पास जवाब देने का मौका है. कप्तान हैरी केन के साथ जूड बेलिंगम, एंथनी गॉर्डन और जॉर्डन पिकफोर्ड जैसे खिलाड़ी टीम की उम्मीद होंगे. इंग्लैंड अपने इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल करना चाहता है.