menu-icon
India Daily

LSG vs KKR: 'पंत की जगह मार्कराम को कप्तानी दो ...' LSG की बदहाली पर जाफर का बड़ा सुझाव

IPL के 19वें संस्करण में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अब सिर्फ मैच हार ही नहीं रही, बल्कि उन्हें बुरी तरह बिगाड़ रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
LSG vs KKR: 'पंत की जगह मार्कराम को कप्तानी दो ...'  LSG की बदहाली पर जाफर का बड़ा सुझाव
Courtesy: X (@RitikSriva75)

नई दिल्ली: IPL के 19वें संस्करण में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अब सिर्फ मैच हार ही नहीं रही, बल्कि उन्हें बुरी तरह बिगाड़ रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मिली हार दुर्भाग्यपूर्ण नहीं थी, बल्कि खुद की गलती थी. 

93/7 की स्थिति के बाद भी केकेआर ने कल के मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया और न केवल पहुंचाया बल्कि उसे जीता भी. ऋषभ पंत की एलएसजी का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम के निराशानजक प्रदर्शन के कारण अब टीम की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कल मिली शर्मनाक हार के बाद अब कुछ दिग्गजों का मानना है कि पंत की जगह एडन मार्करम को टीम का कप्तान बनना चाहिए. 

ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठ रहे सवाल 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन बल्ले के साथ बेहद निराशाजनक रहा है. वह न केवल बतौर बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे हैं बल्कि कप्तान के तौर पर भी उनकी रणनीति फेल ही हो रही है. उनकी टीम ने इस सीजन अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें केवल 2 मैच में ही सफलता मिली है. बाकी के 6 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे विराजमान है. 

'पंत की जगह मार्कराम को कप्तान'- वसीम जाफर

पंत की खराब कप्तानी के बाद अब आईपीएल के पूर्व कोच वसीम जाफर ने फ्रेंचाइजी को कप्तान बलाव के सुझाव दिए हैं. उनका मानना है कि पंत की जगह दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्कराम को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए ताकि पंत कप्तानी से मुक्त हो सकें. क्योंकि उनका मानना है कि पंत कैप्टेंसी के दबाव में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. 

सुझाए प्लेइंग इलेवन में बदलाव

पूर्व आईपीएल कोच और कमेंटेटर जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि एलएसजी इस समय बिल्कुल बेमेल लग रही है. उन्होंने प्लेइंग में कुछ बदलाव के सुझाव देते हुए कहा कि अगर मैं उनकी जगह होता, तो सबसे पहले एडन मार्कराम को कप्तान बनाता. उसके बाद मार्कराम और मिशेल मार्श से ओपनिंग करवाता. 

नंबर तीन पर निकोलस पूरन, फिर नंबर चार पर ऋषभ पंत और नंबर पांच पर आयुष बदोनी. नंबर छह पर अब्दुल समद और नंबर सात पर मुकुल चौधरी. ये मेरे शीर्ष सात बल्लेबाज होते और मैं इसी क्रम के साथ खेलता. 

Topics