फ्रांस या इंग्लैंड, किसे मिलेगी 279 करोड़ की प्राइज मनी? तीसरे स्थान की जंग पर टिकी दुनिया की नजर
फीफा विश्व कप 2026 में आज फ्रांस और इंग्लैंड तीसरे स्थान के लिए आमने सामने होंगे. जीतने वाली टीम को 279 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम भी 259 करोड़ रुपये लेकर टूर्नामेंट का समापन करेगी.
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. जहां स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी जंग होगी, वहीं फ्रांस और इंग्लैंड तीसरे स्थान की लड़ाई लड़ेंगे. यह मुकाबला सिर्फ सम्मान का नहीं, बल्कि बड़ी इनामी राशि का भी है. फीफा ने इस बार रिकॉर्ड पुरस्कार राशि घोषित की है, जिससे शीर्ष चार टीमों को करोड़ों रुपये का इनाम मिलेगा. ऐसे में तीसरे स्थान का मुकाबला भी बेहद अहम बन गया है.
आज होगी तीसरे स्थान की टक्कर
भारतीय समय के अनुसार फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला 19 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें सेमीफाइनल में हार के बाद अब जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेंगी. फ्रांस को स्पेन ने 2-0 से हराया था, जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने 2-1 से शिकस्त दी थी.
जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा
फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि तय की है. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को लगभग 279 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी और उसे करीब 259 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
Also Read
- Happy Birthday Smriti Mandhana: 9 साल की उम्र में शुरू हुआ था सफर, 31 की उम्र में रिकॉर्डों की रानी बनीं स्मृति
- आंकड़े दे रहे गवाही... 891 रन के बाद भी रिटायरमेंट की चर्चा क्यों? क्या सिर्फ 8 मैच तय करेंगे रोहित का भविष्य?
- BCCI on Rohit Retirement: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? 'HITMAN' के रिटायरमेंट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना
विश्व कप का खिताबी मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच रविवार रात 12:30 बजे खेला जाएगा. स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई है.
विजेता और उपविजेता को मिलेंगे इतने करोड़
फाइनल जीतने वाली टीम को 51 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 490 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. वहीं उपविजेता टीम को करीब 317 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस तरह विश्व कप के अंतिम चारों स्थानों पर रहने वाली टीमों को बड़ी आर्थिक सफलता भी हासिल होगी.
रोमांचक अंत का इंतजार
विश्व कप 2026 का समापन दो बड़े मुकाबलों के साथ होगा. एक ओर तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड भिड़ेंगे, जबकि दूसरी ओर स्पेन और अर्जेंटीना विश्व चैंपियन बनने के लिए संघर्ष करेंगे. फुटबॉल प्रेमियों की नजर अब इन दोनों मुकाबलों पर टिकी हुई है.