इंग्लैंड का थ्रिलर विन, मैक्सिको के खिलाफ 3-2 की यादगार जीत; जूड बेलिंगहम और हैरी केन की जोड़ी ने मचाया धमाल
इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 मैच में मेक्सिको को 3-2 से हरा दिया है. जूड बेलिंगहम के दो गोल और हैरी केन के पेनल्टी गोल की बदौलत इंग्लैंड ने को-होस्ट मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 मैच में मेक्सिको को 3-2 से हरा दिया है. जूड बेलिंगहम के दो गोल और हैरी केन के पेनल्टी गोल की बदौलत इंग्लैंड ने को-होस्ट मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. दूसरी ओर, मेक्सिको के लिए भी जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज़ ने एक-एक गोल किया. हालांकि, यह जीत के लिए काफी नहीं था और को-होस्ट टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
बेलिंगहैम और केन बने जीत के नायक
इंग्लैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और जूड बेलिंगहैम ने दो शानदार गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इसके बाद हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर इंग्लैंड की बढ़त और मजबूत कर दी. इन तीन गोलों ने टीम की जीत की नींव रखी और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाया.
Also Read
- 80 गोल, अनगिनत यादें और आंसुओं का सैलाब... नॉर्वे से हार के बाद नेमार ने फुलबॉल को कहा अलविदा, मैदान पर फूट-फूटकर रोए
- नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया, हालांड ने किए 2 गोल; क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम
- England vs Mexico LIVE Score, FIFA World Cup 2026 Round of 16: इंग्लैंड ने मैक्सिको को 3-2 से हराया, जूड बेलिंगहम और हैरी केन का शानदार प्रदर्शन
मेक्सिको ने किया जोरदार संघर्ष
भले ही मेजबान मेक्सिको हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है लेकिन टीम ने मुकाबले में हार नहीं मानी और लगातार वापसी की कोशिश करता रहा. जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने एक-एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. अंतिम मिनटों तक मेक्सिको ने बराबरी का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड का मजबूत रक्षण उसके रास्ते में दीवार बनकर खड़ा रहा.
क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया, जबकि मेक्सिको का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया. अब टीम की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जबकि मेक्सिको के लिए घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट का सफर निराशा के साथ समाप्त हुआ.