ENG vs IND 4th Test: मैनचेस्टर में करूण नायर ठोकेंगे तिहरा शतक! 35 साल के इंग्लिश गेंदबाज की वापसी कराएगी 'चमत्कार'?
ENG vs IND 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले करूण नायर के लिए एक गजब का संयोग बन रहा है. वे इस मुकाबले में तिहरा शतक लगाने का चमत्कार फिर से कर सकते हैं.
ENG vs IND 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्ट में भारतीय टीम उतरने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-2 से पीछे है और ऐसे में भारत के लिए चौथा मुकाबला अहम होने वाला है क्योंकि सीरीज दांव पर लगी हुई है. हालांकि, इस मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज करूण नायर को लेकर एक गजब का संयोग बन रहा है.
नायर चौथे मैच में तिहरा शतक लगा सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी वे साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगा चुके हैं और एक बार फिर से वे ये कारनामा कर सकते हैं. दरअसल, इस मुकाबले में नायर को लेकर एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे ये कह सकते हैं कि वे तिहरा शतक लगा सकते हैं.
करूण नायर को लेकर बन रहा गजब का संयोग
बता दें कि नायर ने 16 दिसंबर 2016 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिहरा शतक लगाया था. उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 381 गेंदों पर नाबाद 303 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में 32 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हालांकि, इसके बाद से वे बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि, अब एक गजब का संयोग बन रहा है. बता दें कि इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 ऐलान कर दिया है. इस प्लेइंग 11 में उन्होंने लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है. उनकी 8 साल बाद इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है. दरअसल, जिस मैच में नायर ने तिहरा शतक लगाया था, उसी मुकाबले में लियाम भी खेले थे और अब उनकी भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हो रही है. ऐसे में नायर का उनके साथ कनेक्शन मिल रहा है और वे पूरी कोशिश करेंगे कि इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
लियाम डॉसन का टेस्ट करियर
लियाम डॉसन के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 3 मैच खेल हैं, जिसमें 7 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 84 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक लगाए हैं, जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही लगाया था.