IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद CSK के लिए गुड न्यूज, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्रीज पर उतरेंगे डेवाल्ड ब्रेविस!

सीएसके के चौथे मैच से ठीक पहले कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि टीम के स्टार युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने खुद पुष्टि की है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा लेंगे. 

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस आईपीएल सीजन की शुरुआत काफी निराशाजनक रही है. इस कारण महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके अपने अगले मुकाबले में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है.

टीम ने इस मैच के लिए कमर कस ली है. हालांकि इस दौरान ही चेन्नई के खेमे के लिए एक खुशखबरी आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम के युवा बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले से डेवाल्ड ब्रेविस टीम में शामिल हो सकते हैं. इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि ब्रेविस ने खुद ही ही की है.

DC के खिलाफ मैच में होंगे शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को चेन्नई के ही होम ग्राउंड पर खेलना है. इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक खुशखबरी आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि साउथ अफ्रीका और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अगले मैच में सीएसके लिए खेलते नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इंजरी के कारण फिलहाल कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर हैं. हालांकि वह भी जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं. 

अंक तालिका में इस पायदान पर CSK 

एक समय में पूरे आईपीएल पर राज करने वाली सीएसके पिछले कुछ सीजन से कहीं खो सी गई है.   टीम ने आखिरी बार 2023 में अपना आखिरी आईपीएल खिताब जीता था. उसके बाद से टीम प्लेऑफ में भी प्रवेश नहीं कर पाई है. इस सीजन भी टीम की स्थिती कुछ ऐसी ही बनी हुई है. इस बार टीम -2.517 नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में दसवें पायदान पर है.