menu-icon
India Daily

DC vs GT: जानिए क्यों हार रही है शुभमन गिल की गुजरात? जीटी की तीन बड़ी कमियां उजागर!

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना दूसरे सबसे निचले पायदान पर काबिज गुजरात टाइटन्स से होगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इस मैच को किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
DC vs GT: जानिए क्यों हार रही है शुभमन गिल की गुजरात? जीटी की तीन बड़ी कमियां उजागर!
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना दूसरे सबसे निचले पायदान पर काबिज गुजरात टाइटन्स से होगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इस मैच को किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी. टीम इस जीत के साथ लीग में अपना खाता खोलना चाहेगी.

लेकिन उसके लिए टीम को अपनी पुरानी गलतियों को सुधारना होगा. उन्हें सुधार उन पर काम करना होगा. गुजरात इस सीजन तीन गलतियां कर रही है जिस कारण वह अभी भी जीत से काफी दूर है. तो आज इस आर्टिकल में हम आपको जीटी की ऐसी तीन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस कारण टीम को लगातार  संघर्ष करना पड़ रहा है. 

इन गलतियों के कारण जीटी को मिल रही शिकस्त

गुजरात टाइट्ंस ने जब आईपीएल में कदम रखा था टीम ने लीग पर राज किया था. डेब्यू सीजन ही ट्रॉफी अपने नाम करने वाली गुजरात टाइटंस अब एक-एक जीत की मौहताज है. फैंस का सवाल भी यही है कि टीम को अब आखिर ऐसा क्या हो गया है कि वह लगातार मैच हार रही है. तो आईए जानते हैं-

1. पावर-हिटिंग में कमी: गुजरात टाइटंस के मैच हारने का सबसे बड़ा कारण उनकी टीम में पावरहिटर्स  की कमी है. ऐसा नहीं है कि टीम में ऐसे बल्लेबाज नहीं है जोकि लंबे-लंबे शॉट्स मार सके,  लेकिन कोई भी लय में नहीं दिख रहा. 

बता दें जीटी के मध्य क्रम के बल्लेबाज PBKS के खिलाफ 150 के स्ट्राइक रेट से आगे नहीं बढ़ पाए, जिससे टीम 162-6 पर सिमट गई. वहीं RR के खिलाफ साई सुदर्शन (44 गेंदों में 73 रन) को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज 30 रन से भी कम पर आउट हो गए.

2. फिनिशिंग में संघर्ष: जीटी के बल्लेबाजों को आरआर के खिलाफ फिनिशिंग टच देने में काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वे आरआर के तेज गेंदबाज तुषार के आखिरी ओवर में 11 रन भी नहीं बना पाए. जबकि पीबीकेएस के खिलाफ जीटी की बल्लेबाजी के आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 34 रन ही बने.

3. गेंदबाजी की हालत बुरी: टीम की गेंदबाजी इस सीजन काफी कमजोर नजर आ रही है. PBKS के खिलाफ 163 रनों का लक्ष्य देने के बाद भी जीटी PBKS के कूपर कॉनॉली (73*) को आउट करने में नाकाम रही. 

इस दौरान कागीसो रबाडा की इकॉनमी 11.33 और अशोक शर्मा की 10.33 रही. वहीं आरआर के खिलाफ जीटी के गेंदबाजों ने कुल 210 रन लुटाए थे. अगर टीम अपनी इन कमियों पर काम कर लें तो उन्हें वापसी करने से कोई नहीं रोक सकता है.

Topics