Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

DC vs RR: जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की उम्मीद रखी बरकरार, कोटला में जीत के लिए राजस्थान का जारी इंतजार

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया.संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए एक विस्फोटक पारी खेली लेकिन वे जीत नहीं दिला सके.

India Daily Live

DC vs RR: अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 56वें मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हरा दिया. दिल्ली ने इस जीत के साथ ही अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. दोनों ओपनर की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली ने राजस्थान के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा था.