विराट कोहली ने मुश्किल वक्त में दिया साथ... CWG 2026 गोल्ड जीतने वाली साक्षी चौधरी ने खोला सफलता का राज
Commonwealth games 2026 में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने कहा कि विराट कोहली के फाउंडेशन ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया.
Commonwealth games 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने अपने सफर के पीछे विराट कोहली की अहम भूमिका का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कोहली के फाउंडेशन से मिली मदद ने उन्हें कठिन दौर से बाहर निकलने और लगातार आगे बढ़ने का हौसला दिया.
विराट कोहली के सपोर्ट ने मुश्किल समय में दिया साथ
साक्षी चौधरी ने बताया कि उनके बॉक्सिंग करियर की शुरुआत ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह से प्रेरित होकर हुई थी लेकिन आगे बढ़ने में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने कहा कि विराट कोहली फाउंडेशन ने उनके करियर के शुरुआती दौर में आर्थिक मदद की, जिससे ट्रेनिंग और टूर्नामेंट में हिस्सा लेना आसान हुआ. साक्षी के अनुसार, विराट ने सिर्फ आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत रहने और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि यही सहयोग उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ.
चोटों से वापसी कर जीता Commonwealth games गोल्ड
साक्षी का सफर आसान नहीं रहा. कंधे और पैर की गंभीर चोटों के कारण वह Commonwealth games 2022 और Asian games 2023 में हिस्सा नहीं ले सकी थीं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वापसी की. Commonwealth games 2026 के लिए उन्होंने 51 किलोग्राम फ्लाईवेट वर्ग में खेलने का फैसला किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन निखत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराकर अपनी जगह बनाई. ग्लासगो में फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीत लिया.
Also Read
अब एशियन गेम्स पर है पूरा ध्यान
Commonwealth games में शानदार प्रदर्शन के बाद साक्षी चौधरी अब अगले बड़े लक्ष्य की तैयारी में जुट गई हैं. उनका पूरा फोकस आने वाले एशियन गेम्स पर है, जहां वह भारत के लिए एक और बड़ा मेडल जीतना चाहती हैं. ग्लासगो में भारतीय बॉक्सिंग टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें रिकॉर्ड सात गोल्ड शामिल रहे. साक्षी के अलावा जैस्मिन लैंबोरिया, प्रीति पंवार, प्रिया घांघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने भी गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया.