CSK को लगा बड़ा झटका! इंजरी के बाद आए आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक जा रहा है. जब से लीग की शुरुआत हुई है तब से टीम को एक के बाद एक झटके लग ही रहे हैं. अब टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
नई दिल्ली: IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक जा रहा है. जब से लीग की शुरुआत हुई है तब से टीम को एक के बाद एक झटके लग ही रहे हैं. अब सीएसके को एक और बड़ा झटका लग गया है. सीाएसके का एक और खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद से उनके खेलने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
रूल्ड आउट हुए आयुष म्हात्रे
शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं. सीएसके के लिए यह समय इससे बुरा नहीं हो सकता था, क्योंकि टीम इस सीजन वापसी के लिए काफी हद तक इस खिलाड़ी पर निर्भर थी.
Also Read
आयुष के टीम में शामिल होने के बाद सीएसके जीत की पटरी पर वापस आ रही थी लेकिन उनका अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
CSK ने किया जारी किया बयान
इस बात की जानकारी खुद सीएसके ने देते हुए कहा कि, '18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आयुष म्हात्रे IPL 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष को इस चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा.'
CSK की उम्मीद थे आयुष
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष म्हात्रे सीएसके के इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जोकि बल्ले से रन बना रहे थे. भले ही वह पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली थी. उनके रनों की बदौलत टीम जीत की पटरी पर लौट रही थी.
म्हात्रे ने इस सीजन में 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. आयुष सीएसकी की उम्मीद थे. हालांकि संघर्षों से जूझ रही टीम एक बार फिर से संकटों से घिर गई है.