बीच मजधार में फंसी CSK! IPL से बाहर हुआ टीम का ये स्टार गेंदबाज, पूरा लाइनअप हुआ खराब
IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज खलील अहम चोटिल होने के कारण IPL 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
नई दिल्ली: IPL 2026 में नाकाम शुरुआत करने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट ही रही थी कि टीम को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं.
टीम पहले से ही समस्यों से जूझ रही है. महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं और अब खलील का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
KKR के खिलाफ मैच में हुए चोटिल
सीएसके के स्टार गेंदबाज खलील अहम चोटिल होने के कारण IPL 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. खलील अहमद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते वे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं.
Also Read
- MI vs PBKS, Live Streaming: क्या हार्दिक सेना तोड़ेंगे PBKS के जीत का सिलसिला, नोट करें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- SRH के कप्तान की वापसी! पास किया सभी फिटनेस टेस्ट, पैट कमिंस इस दिन संभालेंगे टीम की कमान
- IPL 2026: किंग कोहली के बल्ले ने RCB को दिखाया जीत का रास्ता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मिली करारी शिकस्त
यह झटका सीएसके के लिए एक बड़ा संकट है, क्योंकि टीम शुरुआत से ही बांए हाथ के गेंदबाज पर काफी हद तक निर्भर थी. बताया जा रहा है कि खलील को क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा.
ठीक होने में लगेगा इतना समय
अब सवाल यह उठता है कि खलील की चोट कितनी गंभीर है और वह कितने समय में ठीक हो जाएंगे. तो आपकी जानकारी के लिए दें कि जांच से चोट की गंभीरता की पुष्टि की गई है, खलील को ग्रेड 2 टियर का निदान हुआ है. चोट को दाहिनी रेक्टस फेमोरिस टेंडन में खिंचाव के साथ ही आंशिक ग्रेड 2 टियर है.
चोट की गंभीरता को देखते हुए, तेज गेंदबाज को लंबी अवधि के रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ेगा. साथ ही बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में करीब 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा. इसका मतलब यह है कि वह आईपीएल 2026 के शेष मैचों में नहीं खेल पाएंगे.