टीम को खल रही धोनी की कमी, ब्रेविस की वापसी पर टिकी उम्मीद! शुक्रवार को चेपॉक में क्या CSK करेगी पलटवार?
IPL की सबसे सफल टीमों में से एक रही सीएसके मौजूदा समय में समस्या खराब फॉर्म से गुजर रही है. टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में सीएसके को अपने अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी महसूस हो रही थी.
CSK: IPL 2026 धीरे-धीरे अपने रोमांच की ओर बढ़ रहा है. कई टीमें लीग की शुरुआत से ही धमाल मचा रही हैं लेकिन इसमें कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें लीग में बने रहने के लिए अपनी प्लेइंग में कुछ अहम बदलाव करने की आवश्यकता है. इस सूची में सबसे पहला नाम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रही चेन्नई सुपर किंग्स है. जिसे मौजूदा समय में अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कमी महसूस हो रही है.
शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपना पहला घरेलू मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने जा रही है. इस मैच से पहले सीएसके को खेल के हर विभाग में काफी सुधार करना होगा.
IPL 2026 में CSK की रही निराशाजनक शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में सीएसके की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. युवा खिलाड़ियों से भरी सीएसके गुवाहाटी में कुछ भी सही नहीं कर पाई. लंबे समय से टूर्नामेंट पर राज करने वाली सीएसके इन दिनों वापसी का एक मौका तलाश रही है. इसके लिए टीम अब टीम को इस हार को भुलाकर आगे बढ़ना होगा. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में चेन्नई की पिच के प्रदर्शन को देखते हुए, शुक्रवार के मैच के लिए यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच साबित होनी चाहिए.
देवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर टिकी निगाहें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएसके अपने शुरुआती मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टीम के प्रमुख बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस खेलते नहीं दिखे. वह फिलहाल साइड स्ट्रेन की चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि अभी भी इसकी कोई स्पष्टता नहीं है कि वह कब ठीक होंगे. उनके ठीक होने पर सीएसके मैनेजमेंट और फैंस की निगाहें टिकी हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका के ये खिलाड़ी सीएसके की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं.
धोनी की वापसी का रहेगा इंतजार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं है. वह अपनी इंजरी के कारण रिहैबिलिटेशन में हैं. अब फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि टीम को धोनी के अनुभव की कमी हो रही है.
युवा बल्लेबाज नहीं संभाल पा रहे प्रेशर
टीम की सबसे बड़ी समस्या है कि टीम युवा खिलाड़ियों से युक्त है. टीम में अनुभव की कमी होने के कारण कोई भी बल्लेबाज पावर प्ले को अच्छे से खेल नहीं पा रहा साथ ही वह प्रेशर भी हेंडल नहीं कर पा रहे हैं. बल्लेबाजों को अपनी रणनीति में बदलाव कर पावर में विकेट के पतन को घटाना होगा जिससे टीम संतुलित रह सके और पावर प्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बन सके.