FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया की ये सुपरहॉट फैन फिर बनीं वर्ल्ड कप की जान, चेकर ड्रेस में पहुंचीं स्टेडियम, देखें PHOTOS
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया की मशहूर फैन और मॉडल इवाना नॉल ने एक बार फिर स्टेडियम में अपनी बोल्ड मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हुए मैच में क्रोएशिया की टीम भले ही 4-2 से हार गई लेकिन चर्चा का असली विषय स्टेडियम में मौजूद सुपरमॉडल और डीजे इवाना नॉल रहीं. उनकी एक झलक ने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जंगल की आग की तरह फैल गईं. 2022 के वर्ल्ड कप में भी वह दिखी थी और अपने हुस्न से सबको अपना दीवाना बना गई थी.
स्टेडियम में एंट्री
इवाना नॉल जैसे ही स्टेडियम में पहुंचीं, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं. क्रोएशिया के रंग में रंगी उनकी ड्रेस ने भीड़ में अलग ही छाप छोड़ी.
क्रोएशिया थीम लुक
इवाना ने क्रोएशिया की पहचान यानी लाल और सफेद चेकर प्रिंट वाला टॉप पहना था. यह लुक देखते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई.
Also Read
बड़ी स्क्रीन पर नजर
स्टेडियम के कैमरामैन बार-बार इवाना को बड़ी स्क्रीन पर दिखाते रहे. जब भी उनका चेहरा स्क्रीन पर आया, दर्शकों की तालियां गूंज उठीं.
इंस्टाग्राम पर धमाका
मैच से पहले इवाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा "क्रोएशिया लेट्स गोओओ." इनके 2.9 मिलियन फॉलोअर्स ने पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी.
2022 से शुरू हुई यह कहानी
33 साल की इवाना को असली पहचान 2022 के कतर वर्ल्ड कप में मिली थी. तब से वे हर बड़े टूर्नामेंट में क्रोएशिया की सबसे चर्चित फैन बन जाती हैं.
मॉडल से डीजे तक का सफर
आज इवाना नॉल सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि एक जानी-मानी डीजे भी हैं. वे चाहती हैं कि क्रोएशिया इस बार भी 2018 जैसा शानदार सफर दोहराए और फाइनल तक पहुंचे.