रोनाल्डो ने जॉर्जीना संग घर में रचाई शादी, पहली मुलाकात वाली जगह को इस तरह दिया सम्मान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज ने 11 अगस्त को घर में बेहद निजी अंदाज में शादी की. उन्होंने अपनी पहली मुलाकात की दसवीं सालगिरह को शादी की तारीख चुना और Gucci के कपड़े पहने.

social media
Kuldeep Sharma

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की शादी ने भव्य समारोह के बजाय सादगी से लोगों का ध्यान खींचा. दोनों ने 11 अगस्त को अपने घर के लिविंग रूम में बच्चों की मौजूदगी में शादी की. खास बात यह रही कि शादी की तारीख उनकी पहली मुलाकात से जुड़ी थी.

पहली मुलाकात की याद बनी शादी की तारीख

रोनाल्डो और जॉर्जीना ने 11 अगस्त को शादी की, जो उनकी पहली मुलाकात के दस साल पूरे होने का दिन था. दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड के एक Gucci स्टोर में हुई थी. कई हफ्तों तक शादी की तारीख, जगह और मेहमानों को लेकर अटकलें लगती रहीं, लेकिन दोनों ने आखिरकार बेहद निजी समारोह को चुना. शादी उनके घर के लिविंग रूम में हुई, जहां उनके बच्चे भी मौजूद थे.

शादी में Gucci से जुड़ा खास अंदाज

इस शादी की तस्वीरें Vogue के समर डिजिटल कवर के साथ सामने आईं. कपड़ों को लेकर भी दोनों ने अपनी पहली मुलाकात की जगह से जुड़ी याद को खास अंदाज में कायम रखा. जॉर्जीना ने सफेद सिल्क स्कर्ट सूट और सैटिन जूते पहने, जबकि रोनाल्डो हल्के बेज रंग के कॉटन सूट और खास तौर पर तैयार किए गए लोफर्स में नजर आए. बच्चों ने भी हल्के रंगों के कपड़े पहने.


बच्चों के बीच हुआ खास समारोह

शादी में रोनाल्डो और जॉर्जीना ने किसी बड़े आयोजन या सितारों से भरी पार्टी के बजाय परिवार के साथ समय बिताना पसंद किया. उनकी बेटियां ईवा मारिया, अलाना और बेला बेज रंग की ड्रेस में थीं, जबकि बेटे माटेओ और क्रिस्टियानो जूनियर सफेद शर्ट और बेज पैंट में नजर आए. जॉर्जीना ने बताया कि उनके लिए घर में साथी और बच्चों के साथ ऐसा निजी पल बेहद खास था.

बाद में होगी बड़ी शादी

जॉर्जीना ने शादी से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी. बचपन में वह बड़े महल, लंबी ड्रेस और हीरों से सजे मुकुट वाली शादी का सपना देखा करती थीं. लेकिन अब उनकी प्राथमिकता अलग है. उन्होंने कहा कि बड़े घर, महल, द्वीप, घोड़े और कारें उनके जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए परिवार के साथ बिताया गया निजी समय उनके लिए ज्यादा खास और दुर्लभ है. हालांकि, दोनों बाद में अपने करीबी लोगों के साथ एक बड़ा समारोह करने की योजना रखते हैं.