'मेरा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे', पाकिस्तानी गेंदबाज ने रोहित शर्मा के साथ क्या कर दिया, Video ने सबकुछ बता दिया
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के लिए इस समय दुबई में पसीना बहा रही है. 20 फरवरी को टीम इंडिया बांग्लादेश से अपना पहला मुकाबला खेलेगी.
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज यानी 19 दिसंबर से हो रही है. इस ICC मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. लेकिन भारत अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा. रोहित एंड कंपनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंच चुकी है. इस दौरान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा ने नेट्स पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करके अपने दिली इच्छा पूरी की. इसके बाद वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में रोहित शर्मा और नेट बॉलर अवैस अहमद के बीच बातचीत होती देखी जा रही है. रोहित शर्मा ने लोकल नेट बॉलर अवैस अहमद की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं.
भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए नेट्स पर खूब पसीना बहा रही है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से बांग्लादेश के साथ खेला जाएगा.
'आप हमारा पैर तोड़ने की कोशिश...'
सामने आए वीडियो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट गेंदबाज अवैस अहमद से कहते हैं, क्लास बॉलर. इसके बाद रोहित उनकी खिंचाई करते हुए आगे कहते हैं, "आप हमारा जूता... पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे." इसके बाद रोहित हंसने लगते हैं. इस वीडियो को क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग कैप्शन लिख-लिखकर शेयर कर रहे हैं.
अहमद ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराकर न सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्कि रन मशीन विराट कोहली को भी प्रभावित किया. वीडियो में रोहित कह रहे हैं कि अहमद यार्कर मारकर उनके पैरों को निशाना बना रहे थे. वहीं, पाकिस्तानी नेट गेंदबाजी अवैस अहमद ने यॉर्कर गेंदबाजी को लेकर कहा कि उन्होंने यॉर्कर डालने की स्किल शाहीन शाह अफरीदी से सीखी है.
स्पोर्ट्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अवैस अहमद ने कहा, मैं जब नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा था तो विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा से बातचीत की थी. इसके रोहित ने विराट से पूछा कि मैं गेंद को किस तरफ स्विंग कर रहा हूं. मैंने विराट कोहली भाई को यह कहते सुना था कि मेरी गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर रहा हूं. इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की."
आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.पिच कंडीशन की बात करें तो पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहने वाली है.