नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही केप वर्दे ने दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया. मियामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में केप वर्दे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह केवल भाग लेने नहीं, बल्कि बड़ी टीमों को चुनौती देने आई है. स्पेन को पहले ही चौंका चुकी यह टीम अब उरुग्वे के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आ गई है.
ग्रुप-एच के इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. इसके बाद स्पेन ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि उरुग्वे दूसरे और केप वर्दे तीसरे स्थान पर है. सऊदी अरब अभी तक अपना खाता खोलने में असफल रही है जिस कारण टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.
मैच का पहला बड़ा पल 21वें मिनट में आया, जब केप वर्दे के मिडफील्डर केविन पिना ने लंबी दूरी से शानदार फ्री-किक पर सीधा गोल दाग दिया. करीब 30 गज से लगाए गए इस प्रभावशाली शॉट ने उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को पूरी तरह चकमा दे दिया. इसके साथ ही केविन पिना विश्व कप इतिहास में केप वर्दे के लिए गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
🚨🇨🇻 Cape Verde at the 2026 World Cup…
⚖️ 0-0 draw vs Spain
⚖️ 2-2 draw vs Uruguay
This is absolutely fantastic for a nation with a population of roughly 500,000 people!
Reminder: it's their FIRST ever World Cup! 👏 pic.twitter.com/ohXDXPAEXD— EuroFoot (@eurofootcom) June 22, 2026Also Read
- Belgium vs Iran: बेल्जियम ईरान मुकाबला रहा बेनतीजा, 10 खिलाड़ियों के साथ खेलकर भी बेल्जियम ने बचाया ड्रॉ
- New Zealand vs Egypt Live Updates: इजिप्ट की ऐतिहासिक जीत...! सलाह ने निभाई अहम भूमिका
- Spain vs Saudi Arabia: यमाल ने रचा इतिहास, स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा; ओयार्जाबेल ने 3 मिनट में दागे दो गोल
शुरुआती झटके के बाद उरुग्वे ने आक्रामक खेल अपनाया और लगातार दबाव बनाना शुरू किया. पहले हाफ के अंतिम पलों में मैक्सी अराउजो ने शानदार हेडर के जरिए टीम को बराबरी दिलाई. इसके बाद स्टॉपेज टाइम में अगस्टिन कैनोबिओ ने नजदीक से गोल कर उरुग्वे को 2-1 की बढ़त दिला दी. कुछ ही मिनटों में मैच का पूरा रुख बदल चुका था.
दूसरे हाफ में केप वर्दे ने शानदार जुझारूपन दिखाया. उरुग्वे की रक्षापंक्ति की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए स्थानापन्न खिलाड़ी वरेला ने खाली गोल में गेंद पहुंचाकर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका.