Rakshabandhan 2026

VIDEO: ईरान में 100 से ज्यादा जिंदगियां लेने वाला दर्दनाक हादसा, दिखी हर ओर अफरा-तफरी

ईरान में पहला विस्फोट कब्रिस्तान के पास एक जुलूस के दौरान हुआ, जहां लोग जनरल कासिम सुलेमानी को श्रद्धांजलि दे रहे थे. दूसरा विस्फोट करीब 15 मिनट बाद, पहले विस्फोट से लगभग 1 किलोमीटर दूर हुआ.

Antriksh Singh

ईरान में एक भीषण हादसा हुआ है. वहां  दो बम धमाकों में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और कई घायल हैं. यह धमाका अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी की बरसी के मौके पर उनके मकबरे के पास हुआ.

खबरों के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब लोग जुलूस निकाल रहे थे. धमाके का इतना ज़ोरदार आवाज़ था कि दूर तक सुनाई दिया. आसपास के बाज़ार और दुकानें थर्रा उठीं. तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. वहां कई लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश की जा रही है.

इस हादसे पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह खामेनी ने कड़ी निंदा की है और इसे आतंकवादी हमला बताया है. उन्होंने धमकी दी है कि इस हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा. हालांकि अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.


केरमन प्रांत के गवर्नर ने सरकारी न्यूज़ एजेंसी ईरना को बताया कि दोनों धमाके सुरक्षा चौकियों के बाहर हुए और अधिकारी सुनिश्चित हैं कि ये बम ब्लास्ट थे. लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें दूर से नियंत्रित किया गया था या फिर आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था.