Bhuvneshwar vs Rohit: भुवनेश्वर ने लिया रोहित से बदला, फैंस बोले- सबको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है; VIRAL VIDEO
आरसीबी और मुंबई इंडियंस मैच के बाद एक पुरानी वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इसमें रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार का पुराना पल देख लोग भुवी के लिए भावुक हो गए.
भुवनेश्वर ने RCB VS MI मैच में रोहित को चौंका कर आउट कर दिया था. इस मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है. इस रील में भुवनेश्वर के हाथों से कैच छिटक गया. भुवी जमीन पर थे, तभी कप्तान रोहित आते हैं और उनके सामने रखी बॉल को पैरों से मार देते हैं. इसके कुछ समय बाद ही भारतीय टीम से भुवनेश्वर को अलविदा कहना पड़ा था. उस रील में आगे RCB VS MI मैच में रोहित का विकट दिखाया गया. वीडियो में लिखा था, "आखिरकार लोगों को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है."
पुरानी क्लिप
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मैच के तुरंत बाद इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पुरानी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल होने लगी. इस क्लिप में भुवनेश्वर कुमार एक कैच छोड़ने के बाद मैदान पर बैठे नजर आते हैं. उसी दौरान कप्तान रोहित शर्मा उनके सामने रखी गेंद को पैर से धक्का देते दिखाई देते हैं.
भुवनेश्वर ने मैच में किया शानदार प्रदर्शन
रायपुर में खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से शानदार असर छोड़ा. उन्होंने रोहित शर्मा को चकमा देते हुए जल्दी पवेलियन भेज दिया. यह विकेट मैच का बड़ा मोड़ माना गया. भुवनेश्वर ने पूरे मैच में बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की. उनकी स्विंग गेंदों ने मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. इस मैच में भुवी ने तीन विकेट लिए और अपने छक्के से आरसीबी को मैच जिताया था.
‘कर्मों का फल’
वायरल वीडियो में एडिटिंग के जरिए पहले पुरानी क्लिप दिखाई गई और उसके बाद रोहित शर्मा का विकेट दिखाया गया. इसी के साथ लिखा गया कि “हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है.” इस लाइन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई लोगों ने खिलाड़ियों के पुराने पलों को इस तरह जोड़ने को गलत बताया.