BCCI BCCI Central Contract 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2024 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है. कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एक तफर जहां युवाओं को तवज्जो दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ अनुभवी प्लेयर्स से किनारा किया गया है. यह लिस्ट सामने आने से एक बात तो साफ हो चुकी है कि टीम इंडिया के लिए जलवा दिखा चुके 5 दिग्गज खिलाड़ियों का लगभग करियर खत्म होने की कगार पर है. इनमें चेतेश्वर पुजारा से लेकर अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं.
🚨 Shreyas Iyer and Ishan Kishan are not part of the list of 30 contracted players, while Yashasvi Jaiswal has been given his first BCCI central contract
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 28, 2024
Full story 👉 https://t.co/hbrWVma6qQ pic.twitter.com/AGxqiXthra
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 दिग्गजों को नहीं मिली जगह
टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट में 7195 रन बना चुके इस दिग्गज की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो गई है. पुजारा ने भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल कोई भी टेस्ट नहीं खेला है. हाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश की, इसके बाद भी टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई. अब बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद पुजारा का करियर खत्म माना जा रहा है.
दाएं हाथ के इस बटैर ने आईपीएल 2023 में बढ़िया प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी की थी और WTC 2023 का फाइनल खेला था, वे वेस्टइंडीज के दौरे पर भी उपकप्तान बनकर गए, लेकिन फिर उन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया. अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं मिली. रहाणे ने 85 टेस्ट में 5077 रन बनाए हैं. उनका करियर भी खत्म माना जा रहा है.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन को भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली. उन्होंनें दिसंबर 2022 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था. इसके बाद से ही वो किसी भी फॉर्मेट में वापसी नहीं कर पाए हैं. टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल के रूप में तीनों फॉर्मेट को बढ़िया ओपनर मिला है, ऐसे में माना जा रहा है कि धवन के करियर पर ब्रेक लग गया है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 2023 में आखिरी टेस्ट खेला था, 2018 में आखिरी वनडे खेला था. वो तीनों फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं. अब बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी इस दिग्गज की छुट्टी हो गई है. ऐसे में उनकी वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि बीसीसीआई युवा गेंदबाजों को मौके देना चाहती है, इसलिए उमेश के करियर पर ब्रेक भी लग सकता है, हालांकि यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिश करेगा.
अपनी धारदार गेदंबाजी से बैटर्स को परेशान करने वाले इशांत शर्मा भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024 का हिस्सा नहीं है. यह बॉलर ने साल 2021 में अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला था. आईपीएल में यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है. उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है. लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस दिग्गज की वापसी अब मुश्किल नजर आती है.