टेस्ट के 'किंग' हैं ये 5 दिग्गज, भारत के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
Bhoopendra Rai
29 Feb 2024
टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिस पर टीम इंडिया ने 3-1 से कब्जा कर लिया है.
आखिरी टेस्ट
सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला में होना है, जिसकी तैयारियों में दोनों टीमें जुटी हुई हैं.
भारत ने खेले 578 टेस्ट
साल 1932 में पहला टेस्ट खेलने वाली टीम इंडिया अब तक 578 टेस्ट खेल चुकी है.
सबसे ज्यादा रन किसके?
टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं.
दस हजारी
भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में टॉप 5 खिलाड़ियों में से 3 दस हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.
सचिन तेंदुलकर
इस दिग्गज ने 200 टेस्ट खेले और 15921 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 51 शतक और 68 फिफ्टी निकली हैं.
राहुल द्रविड़
दाएं हाथ के इस बैटर ने 163 मैचों में 13, 265 रन बनाए हैं. उन्होंने 36 शतक जमाए और 63 अर्धशतक ठोके हैं.
सुनील गावस्कर
इस लीजेंड ने 125 मैचों में 10122 रन बनाए हैं. इस दौरान 34 शतक और 45 फिफ्टी जमाई हैं.
विराट कोहली
रन मशीन कहलाने वाले विराट ने 113 मैचों में 8848 रन बनाए हैं. उनके बैट से 29 शतक और 30 फिफ्टी निकली हैं.
वीवीएस लक्ष्मण
134 मैचों में 8781 रन बनाए हैं. इस दौरान 17 शतक और 56 फिफ्टी जमाई हैं.