आखिरी टेस्ट में इस खिलाड़ी का डेब्यू कराएंगे रोहित! कौन होगा बाहर?
India Daily Live
29 Feb 2024
टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 3-1 से कब्जा कर लिया है.
7 मार्च से आखिरी टेस्ट
आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में होना है. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव दिख सकते हैं.
पडिक्कल करेंगे डेब्यू?
खराब फॉर्म में चल रहे रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू कराया जा सकता है.
दमदार प्रदर्शन किया
डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के आधार पर पडिक्कल को टीम इंडिया में जगह मिली है.
इंडिया ए के लिए सेंचुरी
पडिक्कल ने हाल में इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक जमाया था और 105 रन बनाए थे.
पिछली 5 पारियां
पिछली पांच पारियों में पडिक्कल ने 151& 36, 65&21, 105, 103, 42&31 का स्कोर किया है.
रणजी में सेंचुरी
पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी 2024 में तमिलनाडु के खिलाफ एक मैच की एक पारी में 151 रन बनाए थे.
टी20 खेल चुके हैं
देवदत्त टीम इंडिया के लिए 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. 31 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 2227 रन बनाए हैं.
फर्स्ट क्लास में 6 शतक
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पडिक्कल ने 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. 193 उनका हाई स्कोर है.
लिस्ट ए करियर
पडिक्कल ने लिस्ट ए के 30 मैचों में 1875 रन बनाए हैं. वे 8 शतक और 11 फिफ्टी जमा चुके हैं.