US Israel Iran War

IPL 2026 के लिए आया बड़ा अपडेट! BCCI इस दिन करेगी पूरे शेड्यूल का ऐलान

बीसीसीआई ने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख के कारण पूरे आईपीएल कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया था. लेकिन अब चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बोर्ड जल्द ही पूरे शेड्यूल का ऐलान कर सकती है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 का श्रीगणेश में होने में अब महज एक हफ्ते का समय शेष रह गया है. विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग का आरंभ 28 मार्च  से होने वाला है. जिसका पूरा कार्यक्रम जल्द ही BCCI द्वारा जारी किया जाएगा. बोर्ड ने अब तक 20 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की है. फैंस को शेष मैचों की सूची का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि बता दें लीग का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.  

क्या IPL 2026 में बढ़ेगी मैचों की संख्या 

अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल के पूरे कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है. इस दौरान फैंस के मन में एक सवाल तैर रहा है कि क्या बीसीसीआई इस आईपीएल सीजन मैचों की संख्या बढ़ा सकती है. 

क्योंकि, उससे पहले कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि आईपीएल 2026 में 84 मैच होंगे. इन अफवाहों के बीच ही इस बात की पुष्टि हो गई कि इस साल इसमें 74 से अधिक मैच नहीं होंगे. 

जानिए कब आएगा IPL 2026 का पूरा शेड्यूल 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फैंस को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल कब पता चलेगा? BCCI ने अब आखिरकार तौर पर इसका जवाब दे दिया है. बोर्ड ने बताया है कि सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है कि पूरा शेड्यूल जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. 26 मार्च को बोर्ड  आधिकारिक रूप से लीग के बचे 54 मैच के कार्यक्रम का ऐलान कर देगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 अप्रैल तक के शेड्यूल का ऐलान पहले ही हो चुका है. 

क्यों घोषित नहीं हुआ पूरा शेड्यूल

बीसीसीआई ने असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के कारण पूरे लीग का कार्यक्रम एक साथ ऐलान नहीं किया था. जब पहले चरण का आईपीएल शेड्यूल की घोषणा हुई थी तब चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की पुष्टि नहीं की थी. 

असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, पश्चिम बंगाल के ईडन गार्डन्स और तमिलनाडु के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2026 के मैच होने वाले हैं, ऐसे में BCCI के पास आईपीएल 2026 के पूरे कार्यक्रम को स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.