IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T-20 में बल्लेबाजों की 'शामत,' गेंदबाजों के लिए 'मौका' कितनी तैयार है टीम इंडिया?

अमेरिका के सभी मैदान में ड्रॉप इन पिच बिछाई गई हैं. चिंता है कि पिच का नेचर कैसा रहेगा. खासकर कुछ वॉर्मअप मैचों में देखने को मिला है गेंद असमान उछाल के साथ आ रही हैं.

India Daily Live

टी20 वर्ल्ड कप इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जा रहा है. सभी टीमें अपने-अपने वॉर्मअप मैच खेल चुके हैं और अब रियल एक्शन की बारी है. भारत ने अपने वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी. इस वर्ल्ड कप में पिच कैसी रहेगी, रन बनेंगे या फिर गेंदबाजों की चलेगी? इसका जवाब अभी मिलना बाकी है. 

भारत अपने सारे लीग मैच अमेरिका में खेलेगा. अमेरिका में क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला जाता है. यहां के स्टेडियम बेसबॉल की तरह हैं. फील्ड भी बड़े हैं. पिच की बात करें तो सभी मैदान में ड्रॉप इन पिच बिछाई गई हैं. चिंता है कि पिच का नेचर कैसा रहेगा. खासकर कैंटियाग पार्क में कुलदीप यादव की गेंदों को देखने के बाद. पिछले दो दिनों से कैंटियाग पार्क में अभ्यास के दौरान कुलदीप की कुछ गेंदें नीची गेंदें रहीं. 

अमेरिका में सभी ‘ड्रॉप-इन पिच’

टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के 4 में से तीन मुकाबले खेलने हैं. ऐसे पिच के बारे में समझना जरुरी है. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा सो क्रिकेट स्टेडियम गए थे और पिच को बरीकी से देखा. पिच अच्छी और नॉर्मल लगी, जो बल्लेबाजी के लिए अच्छी मालूम होती है. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को यहीं मैच खेलना है. अमेरिका में इस वर्ल्ड कप के 3 वेन्यू तय हैं. फ्लोरिडा में तो पहले भी कई टी20 मैच खेले जा चुके हैं, न्यूयॉर्क में ही पहली बार क्रिकेट खेला जाना है. इस स्टेडियम के लिए ‘ड्रॉप-इन पिच’ यानी बाहर से लाई गई पिचों को फिट किया गया है. 

वेस्टइंडीज में रन बनाना होगा मुश्किल

लीग स्टेज के बाद बाकी के मैच वेस्टइंडीज में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के पिच का स्लो होते हैं. यहां पर रन बनना मुश्किल होता है. खासकर के स्पिनर यहां काफी इंपोर्टेंट रोल निभाते हैं.  दूसरी इनिंग में बैटिंग करना कठिन होता है. हालांकि आईसीसी इवेंट में हमेशा पिच को बल्लेबाजों को मदद देती है. रन अच्छे बनते हैं.  टूर्नामेंट का पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा. वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा. भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा.