शादी की अंगूठियां अलमारी में छोड़... ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की दिग्गज एशले गार्डनर का 'LOVE TRIANGLE', पत्नी के आरोपों का पोस्ट वायरल
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में एशले गार्डनर की निजी जिंदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनकी पत्नी मोनिका राइट ने सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर का आरोप लगाया.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम एक नए विवाद में घिर गई है. स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर पर उनकी पत्नी मोनिका राइट ने शादी में धोखा देने का आरोप लगाया है. इस मामले ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है.
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में विवाद उस समय शुरू हुआ जब एशले गार्डनर की पत्नी मोनिका राइट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने दावा किया कि गार्डनर का अपनी ही टीम की खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ संबंध है और इसी वजह से उनकी शादी टूट गई. इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में शादी टूटने की बात कही गई थी लेकिन दूसरी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया था. मोनिका राइट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जॉर्जिया वोल का नाम सार्वजनिक कर दिया. इसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बन गया.
वर्ल्ड कप के दौरान रिश्ते में आई दरार
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के रिश्ते में दूरी इस साल भारत में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई थी. उस समय मोनिका राइट भी भारत पहुंची थीं और टीम के साथ समय बिताया था. बताया गया कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सिडनी लौटने पर एशले गार्डनर ने अपनी पत्नी से रिश्ते में बदलाव की बात कही. इसके बाद दोनों अलग हो गए. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गार्डनर घर छोड़कर चली गईं और अपनी शादी की अंगूठियां वहीं छोड़ गईं.
Also Read
अब तक नहीं आया खिलाड़ियों का जवाब
इस विवाद के सामने आने के बाद एशले गार्डनर और जॉर्जिया वोल दोनों ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी मामले पर चुप्पी बनाए रखी है. एशले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं और उन्हें हाल ही में टीम का सह-उपकप्तान बनाया गया था. उन्हें आईसीसी महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिल चुका है.