Weather

Video: कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से इनकार किया..... RCB vs SRH मैच के बाद हुआ ड्रामा

पैट कमिंस की सेना ने रजत पाटीादार के धुरंधरों को 55 रनों से मात दी. हालांकि एसआरएच की जीत के बाद भी विराट कोहली सुर्खियों में रहे. मैच के दौरारन कोहली और हेड के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद विराट ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.

ANI & X (@Cricket_live247)
Meenu Singh

नई दिल्ली: शुक्रवार की शाम ऑरेंज आर्मी के नाम रही, जब पैट कमिंस की सेना ने रजत पाटीादार के धुरंधरों को 55 रनों से मात दी. हालांकि एसआरएच की जीत के बाद भी विराट कोहली सुर्खियों में रहे. न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड के साथ मैदान पर हुई कहासुनी के कारण भी.

हैदराबाद में RCB द्वारा SRH के खिलाफ 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ गया था. जिसके बाद जो हुआ उसे सबने देखा. ये विवाद यहीं नहीं रुका. आरसीबी के दिग्गज ने न केवल ट्रेविस हेड को खरी खोटी सुनाई बल्कि उन्होंने हेड की बेइज्जती भी की. मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलने से इनकार कर दिया था. 

कोहली-हेड के बीच हुई कहासुनी 

बता दें SRH vs RCB मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कहासुनी हो गई. कोहली को हेड को खरी-खोटी सुनाते हुए देखा गया, जिस पर हेड ने सिर्फ मुस्कुरा दिया. यह स्पष्ट नहीं है कि बहस कैसे शुरू हुई. घटना के समय कोहली ने सिर्फ दो चौके लगाए थे. कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए और बाद में RCB 55 रनों से मैच हार गई. इसके बावजूद, आरसीबी ने एसआरएच को पछाड़कर IPL 2026 के लीग स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.